IND vs SA 2nd Test Day 1 Highlights: पहला दिन रहा दक्षिण अफ्रीका के नाम, टीम इंडिया के गेंदबाजों ने किया निराश

India vs South Africa 2nd Test Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का अहम फैसला किया. जिसे सही साबित करते हुए अफ्रीकी बल्लेबाजों ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं.

IND vs SA 2nd Test Day 1

IND vs SA 2nd Test Day 1

IND vs SA 2nd Test Highlights: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आज से दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई है. सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही टीम इंडिया वापसी के इरादे से मैदान पर उतरी है. गिल की इंजरी के कारण कप्तानी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर पिछली हार का बदला लेने की भी जिम्मेदारी है. इस मुकाबले में अब तक बल्ले और गेंद की अच्छी टक्कर देखने को मिली है. 

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का बड़ा फैसला किया है. टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए तो वहीं अफ्रीका ने सिर्फ 1 बदलाव किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं. पिच से थोड़ी बहुत मदद मिल रही थी, लेकिन भारतीय गेंदबाज उसका पूरा फायदा नहीं उठा सके. जिसके कारण ही फिलहाल मैच में टेम्बा बावुमा की टीम आगे नजर आ रही है. दूसरे दिन का खेल टीम इंडिया के लिए बेहद अहम रहने वाला है.

विज्ञापन

IND vs SA 2nd Test Live: Where to Watch Live Streaming 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही सीरीज को फैंस स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर फैंस जिओहॉटस्टार पर इस अहम मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं. 

विज्ञापन

IND vs SA Africa 2nd Test Live: Playing 11 

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज. 

टीम इंडिया: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: पहला दिन रहा दक्षिण अफ्रीका के नाम

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन मेहमान टीम का नाम रहा. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 81.5 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 247 रन बनाए हैं.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: भारतीय गेंदबाजों ने घर में कटाई नाक

गुवाहाटी टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाज बुरी तरह से फेल हो गए हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 237 रनों पर सिर्फ 5 विकेट ही गंवाए हैं. कुलदीप यादव को छोड़कर अन्य गेंदबाज प्रभावहीन ही नजर आए हैं.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम लौटी पवेलियन

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने विआन मुल्डर के रूप में 5वां विकेट गंवा दिया है. कुलदीप यादव को मैच में तीसरा विकेट मिला है. अफ्रीका की टीम ने 211 रनों पर 5 विकेट गंवाए हैं.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: दक्षिण अफ्रीका ने पार किया 200 रनों का आंकड़ा

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. टोनी डी जॉर्जी और विआन मुल्डर फिलहाल मैदान पर टिके हुए हैं.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: कुलदीप यादव ने गेंद से बरपाया कहर

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में चौथा विकेट गंवा दिया है. स्टब्स 49 रनों के स्कोर पर कुलदीप यादव का शिकार बने हैं. अफ्रीका की टीम ने 187 रनों पर 4 विकेट गंवाए हैं.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: रवींद्र जडेजा ने दिलाई बड़ी सफलता

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया है. कप्तान टेम्बा बावुमा 41 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 58 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 167 रन बनाए हैं.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: तीसरे सेशन का खेल हुआ शुरू

गुवाहाटी टेस्ट मैच के पहले दिन के तीसरे सेशन का खेल हुआ हो गया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम फिलहाल बहुत ही अच्छी स्थिति में नजर आ रही है. भारतीय गेंदबाजों को अब वापसी के लिए अपना 200 प्रतिशत देना होगा.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: गुवाहाटी में बढ़ गई टीम इंडिया की परेशानी

टीम इंडिया गुवाहाटी टेस्ट मैच के पहले दिन ही बहुत ज्यादा पीछे नजर आ रही है. पहले दोनों सेशन के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 156 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया के गेंदबाजों बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं. अफ्रीका की टीम फिलहाल मैच में आगे निकल रही है.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: दक्षिण अफ्रीका ने पार किया 150 रनों का आंकड़ा

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहली पारी में 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. 53 ओवर में टीम ने 2 विकेट गंवाकर 151 रन बना लिए हैं. टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स पिच पर अब सेट नजर आ रहे हैं. वहीं भारतीय गेंदबाजों की परेशानी बढ़ रही है.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: मुश्किल में आई टीम इंडिया

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जिसे बल्लेबाजों ने सही साबित कर दिया. 50 ओवर का खेल खत्म होने तक अफ्रीका ने 2 विकेट गंवाकर 147 रन बना लिए हैं. भारतीय गेंदबाजों को सफलता नहीं मिल रही है.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: टेम्बा बावुमा और स्टब्स ने संभाली अफ्रीका की पारी

जल्दी-जल्दी 2 विकेट गिरने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाला है. दोनों के बीच 50 रनों की पार्टनरशिप हो गई है. जिसके कारण ही अफ्रीका की टीम ने 132 रनों पर सिर्फ 2 विकेट ही गंवाए हैं.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: अफ्रीका ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट के नुकसान पर 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. जिसके कारण ही भारत पर दबाव बढ़ गया है.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: अफ्रीका ने गंवाया दूसरा विकेट

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने दूसरे सेशन का खेल शुरू होते ही रयान रिकेल्टन का विकेट गंवा दिया है. कुलदीप यादव ने 35 रन के स्कोर पर रिकेल्टन को पवेलियन भेजा. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 28 ओवरों के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए हैं.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: अफ्रीका ने गंवाया पहला विकेट

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एडेन मार्करम के रूप में पहला विकेट गंवाया है. जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए विकेट का खाता खोला है. इस विकेट के साथ अंपायर ने टी ले लिया है. 26.5 ओवर के बाद अफ्रीका की टीम ने 1 विकेट गंवाकर 82 रन बनाए हैं. मार्करम ने 38 रन को वहीं रयान रिकेल्टन ने 35 रन जोड़े हैं.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: टीम इंडिया को मिली बेहद खराब शुरुआत

गुवाहाटी टेस्ट मैच में टीम इंडिया को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 58 रन बिना विकेट गंवाए बना लिए हैं.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: दक्षिण अफ्रीका को मिली शानदार शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसको सही साबित करते हुए अफ्रीका की टीम ने 15 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 47 रन बना लिए हैं.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: 7 ओवरों बाद साउथ अफ्रीका ने बने 17

एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने धीमी शुरुआत की. 7 ओवरों में साउथ अफ्रीकी टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 17 रन बनाए.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: दक्षिण अफ्रीका की पारी हुई शुरू

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आज दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी पारी की शुरुआत कर रही है. एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे हैं. वहीं भारत के लिए पहला ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे हैं.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में हुए 2 बदलाव

भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव किए हैं. इंजरी के कारण बाहर हुए शुभमन गिल की जगह साई सुदर्शन आए हैं, तो वहीं अक्षर पटेल की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिला है.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. जहां पर टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में 2 बड़ा बदलाव किया है.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: टीम इंडिया को खलेगी शुभमन गिल की कमी

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल इंजरी के कारण इस टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में टीम को उनकी कमी खलने वाली है. इस मैच में उपकप्तान ऋषभ पंत के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है.

IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: गुवाहाटी में बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया

कोलकाता टेस्ट मैच में टीम इंडिया को बहुत ही शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही टीम इंडिया बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी में पहले टेस्ट मैच का बदला लेने के इरादे से उतरेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ