IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया पर बहुत ज्यादा दबाव है. ऐसे में वनडे सीरीज में टीम इंडिया बड़े अंतर से जीत दर्ज करना चाहेगी. जिसके लिए फैंस की रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों पर नजरें है. इस मुकाबले को फैंस फ्री में कब और कहां देख सकते हैं, इसके सवाल का जवाब मिल गया है.
कब और कहां देखें रांची वनडे मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स रांची में खेले जाने वाला ये मुकाबला 1:30 बजे दोपहर से शुरू होगा. इस मुकाबले को फैंस टीवी में स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म जिओहॉटस्टार पर भी इस मुकाबले का लाइव प्रसारण होगा. फैंस इसके वेबसाइट पर भी फैंस मुकाबला देख सकते हैं. वहीं फ्री में इस मुकाबले को देखने की इच्छा रखने वाले फैंस को टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स पर मैच देखना होगा. मुकाबला दोपहर में शुरू होगा, ऐसे में फैंस इस रविवार को पूरी तरह से आराम से इंजॉय कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: स्मृति-पलाश मामले पर कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सच सामने आ जाएगा
विराट-रोहित के कमबैक से खास बना मुकाबला
दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अब जाकर दोनों ही खिलाड़ी मैदान पर नजर आने वाले हैं. ऐसे में फैंस इस मुकाबले का खुलकर मजा उठाना चाहते हैं. इसके अलावा रवींद्र जडेजा भी लंबे समय के बाद ब्लू जर्सी में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जिसके कारण भी फैंस इन दिग्गजों की तिकड़ी को दोबारा टीम इंडिया को जिताते हुए देखना चाहते हैं. रोहित और विराट दोनों ने ही अपने आखिरी वनडे मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था. वहीं जडेजा का आखिरी वनडे मैच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच था.
ये भी पढ़ें: धोनी के ‘कैलाशपति’ की कीमत जान उड़ जाएंगे होश, 7 एकड़ में फैला है माही के सपनों का घर, जानिए फार्महाउस की खासियत
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
25 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
55 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
55 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines