IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने पहले सात मैच जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री कर चुकी है। टीम अब अपना आठवां मुकाबला रविवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आई थी और टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। इसके बाद भारतीय टीम के छठे गेंदबाजी ऑप्शन को लेकर चर्चा शुरू हो गई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से एक दिन पहले शनिवार को हेड कोच राहुल द्रविड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए और उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया।
क्या बोले राहुल द्रविड़?
भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ से जब हार्दिक के बाहर होने के बाद छठे गेंदबाज की कमी को लेकर सवाल किया गया तो वह सबसे पहले बोले कि,’हमारे पांच गेंदबाज ही काफी हैं। टीम में केएल राहुल उपकप्तान हैं और पिछले कुछ मैचों से हार्दिक के नहीं होने से टीम इंडिया यूज टू हो गई है। वहीं हमारे पांच गेंदबाज विरोधियों के लिए काफी हैं।’ उन्होंने साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन को लेकर कहा कि,’हम हर मुकाबले को एक तरह ही देख रहे हैं और टीम इंडिया इसके लिए पूरी तरह तैयार है।’
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023 के बीच टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, हार्दिक पांड्या की जगह खास खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
विराट कोहली-सूर्यकुमार यादव करेंगे गेंदबाजी
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा था कि, भारत के पास छठे गेंदबाज की कमी है और हम इस कमजोरी पर अटैक करेंगे। इस पर हेड कोच ने कहा कि,’हमारे पांच गेंदबाज ही काफी हैं।’ फिर आगे उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि,’हमारे पास छठे गेंदबाज के रूप में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव हैं।’ आपको बता दें कि विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक के चोटिल होने पर उनका ओवर पूरा किया था। लंबे समय बाद वह गेंदबाजी करते दिखे थे। फिर श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े में फैंस ने विराट से गेंदबाजी करने की मांग की थी जिसके बाद विराट एक्शन करते नजर आए थे।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: सेमीफाइनल की दो टीमें कंफर्म, Pakistan अंतिम-4 के करीब! कैसे पहुंचेगा न्यूजीलैंड?
टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर।
वीडियो में जानें राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की पूरी जानकारी
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
27 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
56 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
57 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines