IND vs SA: वाइजैग में विराट कोहली लगाएंगे शतकों की हैट्रिक? 2018 में भी किया था ये ऐतिहासिक कारनामा

Virat Kohli Can Repeat History: विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शुरुआती दो मैचों में दो शतक जड़ दिए. विराट कोहली के पास वाइजैग में होने वाले तीसरे मैच में शतक बनाकर ऐतिहासिक कारनामा करने का मौका है. उन्होंने 2018 में भी तीन मैचों में लगातार तीन शतक जड़े थे. आइए उनके उस कारनामे के बारे में जानते हैं।

Virat Kohli Can Repeat History

विराट लगा पाएंगे शतकों की हैट्रिक?

Virat Kohli Can Repeat History: विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले दो मैचों में कई सारे रिकॉर्ड तोड़ते हैं. उन्होंने दो मैचों में शतक जड़े हैं और उनके पास अब शतक की हैट्रिक लगाने का मौका है. ये काम आसान नहीं है और क्रिकेट इतिहास में मात्र 13 लोग ही ऐसा कर पाए हैं. 6 दिसंबर 2025 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वाइजैग में टीम इंडिया का आखिरी वनडे है और विराट कोहली के पास 7 साल पुराना इतिहास दोहराने का मौका है.

विज्ञापन

विराट कोहली ने 2018 में लगाई थी शतकों की हैट्रिक

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में विराट कोहली के करीब कोई भी नहीं है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में लगातार तीन मैचों में शतक जड़ा था. 2018 में विराट अपने करियर की सबसे अच्छी फॉर्म में थे. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में ये ऐतिहासिक कारनामा किया था. उन्होंने 21 अक्टूबर 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी.

विज्ञापन

24 अक्टूबर को वाइजैग में विराट ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध नाबाद 157 रन बनाए थे. कोहली ने 27 अक्टूबर को फिर शतक जड़ दिया. उन्होंने पुणे में हुए इस मुकाबले में 107 रन की कमाल की पारी खेली थी. विराट इसी के साथ पहले भारतीय बन गए थे, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में लगातार तीन पारियों में शतक जड़ा.

विज्ञापन

विराट साउथ अफ्रीका के खिलाफ मचा रहे हैं तहलका

विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में बवाल मचा रहे हैं. 22 नवंबर 2025 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने 135 रन की पारी खेली थी और रायपुर में हुए दूसरे वनडे में विराट ने 102 रन बनाए थे. अब वाइजैग में तीसरा वनडे मैच होने वाला है.

मुकाबले में विराट के पास शतक की हैट्रिक लगाने का मौका है. विराट ने अगर ऐसा कर दिया, तो वो पहले भारतीय बन जाएंगे, जिन्होंने दो अलग-अलग मौकों पर वनडे में शतक की हैट्रिक लगाई है. विराट अभी जिस तरह के टच में नजर आ रहे हैं, उन्हें रोक पाना बेहद मुश्किल होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ