हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: विराट कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 66 रन बनाते ही बन जाएंगे दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज

Virat Kohli Test Record, IND vs SA: विराट कोहली ने साल 2023 में 8 शतक लगाए हैं और उनके बल्ले से 1934 रन अभी तक निकले हैं।

विज्ञापन
IND vs SA Virat Kohli 66 Runs Away Near to make biggest record (Image Credit- BCCI)

Virat Kohli Test Record, IND vs SA: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। इस मुकाबले में फैंस की नजरें होंगी टीम इंडिया के दो सबसे बड़े स्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा के ऊपर। वर्ल्ड कप 2023 की हार के बाद यह पहला ऐसा मौका होगा जब यह दोनों सितारे मैदान पर उतरेंगे। इस टेस्ट मैच में विराट कोहली अगर 66 रन बना लेते हैं तो वो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

साल 2023 में विराट ने लगाए 8 शतक

विराट कोहली ने साल 2023 में अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस साल वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में रन बनाए हैं। जबकि टी20 इंटरनेशनल वह साल 2022 वर्ल्ड कप के बाद से नहीं खेले हैं। इस साल वर्ल्ड कप 2023 में विराट टॉप स्कोरर रहे थे। वहीं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर उन्होंने सबसे ज्यादा वनडे शतक का कीर्तिमान भी अपने नाम जोड़ लिया। वनडे और टेस्ट मिलाकर इस साल उन्होंने 34 मैच खेले हैं और अभी तक 1934 रन बना लिए हैं। इस साल उनके बल्ले से 8 शतक निकले हैं।

‘विराट’ रिकॉर्ड के करीब कोहली

विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगर 66 रन बना लेते हैं तो वह साल 2023 में अपने 2000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लेंगे। इससे पहले विराट कोहली ने अपने करियर में 6 बार ऐसा किया है। वहीं वह कुमार संगकारा के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। दोनों ने सबसे ज्यादा 6-6 बार एक साल में 2000 से अधिक इंटरनेशनल रन बनाए हैं। अगर विराट कोहली सेंचुरियन टेस्ट में 66 रन बना लेते हैं तो वह इस साल 2000 रन पूरे कर लेंगे और 7वीं बार वह ऐसा करेंगे। अगर इस साल उन्होंने 2000 रन पूरे किए तो वह सात बार ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

विज्ञापन

विराट ने कौन-कौन से साल में बनाए 2000 रन?

  • 2012- 2186 रन (46 पारी)
  • 2014- 2286 रन (47 पारी)
  • 2016- 2595 रन (41 पारी)
  • 2017- 2818 रन (52 पारी)
  • 2018- 2735 रन (47 पारी)
  • 2019- 2455 रन (46 पारी)

https://twitter.com/imVKohji/status/1738961033069543428

साउथ अफ्रीका में कैसा है विराट का रिकॉर्ड?

अगर विराट कोहली के साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 31 मुकाबले यहां खेले हैं और 35 पारियों में कुल 1767 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका में कुल 5 शतक भी लगाए हैं। अगर सिर्फ टेस्ट की बात करें तो विराट ने यहां 7 मैचों की 14 पारियों में 51.35 की औसत से 719 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से दो टेस्ट शतक भी साउथ अफ्रीका में निकले हैं और तीन अर्धशतक भी उन्होंने लगाए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट को लेकर बुरी खबर! मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस सेशन रद्द

यह भी पढ़ें-उस्मान ख्वाजा का ICC पर हमला, Gaza का समर्थन करने पर छिड़ा विवाद; लगाया ‘Double Standards’ का आरोप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola