उस्मान ख्वाजा का ICC पर हमला, Gaza का समर्थन करने पर छिड़ा विवाद; लगाया 'Double Standards' का आरोप

Usman Khwaja Gaza Support ICC Controversy: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा लगातार गाजा का समर्थन कर रहे हैं। वहीं अब आईसीसी के ऊपर उन्होंने आरोप लगा दिया है।

Usman Khwaja Gaza Support ICC Controversy Alleged For Double Standards

Usman Khwaja Gaza Support ICC Controversy Alleged For Double Standards (Image Credit- Social Media)

Usman Khwaja Gaza Support ICC Controversy: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने पहले अपने जूते पर एक मैसेज लिखा जिस पर बवाल मचा। उसके बाद उन्होंने अपने बल्ले और जूते पर गाजा का समर्थन करने के लिए एक Symbol यूज करने के लिए आईसीसी से रिक्वेस्ट की। इसके बाद आईसीसी ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया। अब इस पर ख्वाजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी और आईसीसी के ऊपर डबल स्टैंडर्ड का आरोप लगा दिया।

विज्ञापन

ख्वाजा ने बोला ICC पर हमला

उस्मान ख्वाजा ने आईसीसी पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें केशव महाराज के बल्ले पर ओम का निशान। ऐसे ही निकोलस पूरन और किसी अन्य बल्लेबाज के बल्लों पर अलग-अलग निशानों को दर्शाया गया। उन्होंने इसके जरिए साफतौर पर आईसीसी पर हमला बोला और डबल स्टैंडर्ड हैशटैग करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उनका साफ-साफ कहना था कि जब और खिलाड़ी ऐसा कर सकते हैं तो उनकी इस मांग को क्यों खारिज किया।

विज्ञापन

ख्वाजा ने बताया क्यों किया ऐसा?

इससे पहले उस्मान ख्वाजा पर “all lives are equal” लिखे वाले जूते पहनने से भी रोक लगा दी गई थी। फिर पर्थ टेस्ट में ब्लैक आर्मबैंड पहनने पर भी उनके ऊपर आईसीसी ने चार्ज लगाया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पर जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि उनका कोई एजेंडा नहीं है। मैं धर्म को भी इससे बाहर रखता हूं। मैं ऐसा इसलिए करता हूं क्योंकि इसने मेरे दिल को काफी स्ट्रॉन्गली टच किया है। मैं जब इंस्टाग्राम पर देखता हूं कि छोटे-छोटे बच्चों की मौत हो रही है। यह सब मेरे दिल को टच करता है।

विज्ञापन

पैट कमिंस ने दिया ख्वाजा का साथ

उस्मान ख्वाजा की इस मांग को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा था कि मुझे इसके बारे में ज्यादा नहीं पता है, लेकिन यह काफी शानदार है। हम Uzzy को सपोर्ट कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वह उसके लिए स्टैंड ले रहे हैं जो वो फील करते हैं। मुझे लगता है कि वह इसे काफी सम्मानपूर्वक कर रहे हैं। All lives are equal मुझे नहीं लगता इसमें कुछ गलत है। Uzzy अपनी जगह एकदम सही हैं लेकिन आईसीसी ने कुछ नियमों के अंतर्गत इसे स्वीकार नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ