IND vs SA ODI World Cup 2023: भारत इस विश्व कप शानदार प्रदर्शन कर रहा है। टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर आसानी से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत इस विश्व कप अभी तक कुल सात मुकाबले खेले हैं और सभी मैचों को अपनी झोली में डाला है। भारत का अगला मुकाबला इस विश्व कप की दूसरी सबसे सफल टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला है। यह मैच 5 नवंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी ने भारत को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।
‘हम पहले भी भारत को हरा चुके हैं’
साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज इस विश्व काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह टीम के लिए शतकीय पारी भी खेल चुके हैं। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले से पहले बल्लेबाज वैन डेर डुसेन ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को हराना हमारे लिए ज्यादा मुश्किल नहीं है। हमारे पास भारत में मैच खेलने का अनुभव है। हम भारत को पहले भी कई मुकाबले हरा चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि जाहिर सी बात है कि भारत को भारत में हराना इतना आसान नहीं होगा। भारत वास्तव में अच्छा खेल रहे हैं, उनके पास काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। भारत के पास आक्रामक गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग भी है। ऐसे में भारत को हराना आसान, तो नहीं होगा, लेकिन हमारे पास ऐसा करने का अनुभव है, तो हम ऐसा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- AFG vs NED: अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को किया 179 रन पर ढेर, पाकिस्तान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
दो सबसे सफल टीमों के बीच टक्कर
बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका इस विश्व कप में अभी तक की दो सबसे सफल टीमें है। भारत फिल्हाल 7 में से 7 मुकाबले जीतकर पहले स्थान पर है, जबकि साउथ अफ्रीका 7 में से 6 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। ऐसे में यह टक्कर काफी कांटे की होने वाली है। भारत और साउथ अफ्रीका दोनों के लिए एक दूसरे को हराना आसान नहीं होगा। भारत पहले ही विश्व कप सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है, जबकि साउथ अफ्रीका अगला मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की सोच से उतरेगा।
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
25 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
50 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
53 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines