India vs South Africa Test Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला सेंचूरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में एक बदलाव हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत के टेस्ट स्क्वॉड में शामिल रुतुराज गायकवाड़ उंगली में चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट को लेकर अभी बीसीसीआई ने कोई ऐलान नहीं किया है। पर एक खिलाड़ी ऐसा है जिसके नाम पर चर्चा होने लगी है। वहीं साउथ अफ्रीका में उस खिलाड़ी ने शतक लगाकर अपनी दावेदारी को और मजबूत किया है।
कौन है वो बल्लेबाज?
पिछले कुछ महीनों से जब-जब भारत की टेस्ट टीम को लेकर चर्चा होती है युवा बल्लेबाज सरफराज खान का नाम अक्सर चर्चा में आ जाता है। साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए उन्हें मेन स्क्वॉड में एंट्री नहीं मिली। लेकिन अब रुतुराज के बाहर होने के बाद फिर से उनका नाम चर्चा में आ गया है। इसका कारण साउथ अफ्रीका में उनका शतक भी बताया जा रहा है। दरअसल सरफराज इंडिया ए टीम के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मुकाबले में उन्होंने 55 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली थी। वो मैच तो ड्रॉ हो गया। उसके बाद सरफराज ने भारतीय टीम के खिलाफ शानदार शतक ठोका।
सरफराज का 61 गेंदों पर आया शतक
सरफराज खान ने भारत और भारत ए के बीच खेले गए एक इंट्रा स्क्वॉड मुकाबले में बेहतरीन शतकीय पारी खेली। उन्होंने 61 गेंदों पर तूफानी शतक लगाया। उनका शतक आया टीम इंडिया के गेंदबाजी लाइनअप के सामने जिसमें रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह शामिल थे। यह मैच भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व अभ्यास करते हुए खेला। अब इस शतक से एक बार फिर सरफराज ने दावा ठोक दिया है कि वह रुतुराज की जगह टीम में लिए जाने के सही दावेदार हो सकते हैं। अब देखना होगा कि सरफराज के इस दावे को बीसीसीआई कितनी गंभीरता से लेती है।
सरफराज का रिकॉर्ड शानदार
सरफराज खान का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने भारत के डोमेस्टिक सर्किट में काफी रन बनाए हैं। उन्होंने टी20, वनडे व रेड बॉल हर फॉर्मेट में रन बरसाए हैं। हालांकि, आईपीएल 2023 में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे इस कारण आईपीएल 2024 के ऑक्शन में वह अनसोल्डर रह गए। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 41 मैच खेलकर 61 पारियों में 3657 रन बनाए हैं। उनका औसत 71 से अधिक रहा और उन्होंने 13 शतक व 10 अर्धशतक जड़े। इसके अलावा लिस्ट ए में भी सरफराज ने 27 पारियों में 34.9 की औसत से 629 रन बनाए हैं। लिस्ट ए में उन्होंने दो शतक लगाए हैं और एक भी अर्धशतक उनके बल्ले से नहीं निकला है।
भारतीय टीम का टेस्ट स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और केएस भरत (विकेटकीपर)।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: स्टार बल्लेबाज का बड़ा ऐलान, टेस्ट सीरीज के बाद लेंगे संन्यास
यह भी पढ़ें- IND vs SA: भारत को लगा झटका, सीरीज से पहले अचानक घर लौटे विराट कोहली, स्टार खिलाड़ी भी हुआ बाहर
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
14 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
25 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
42 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
3 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines