IND vs SA: यह डायलॉग तो सभी ने सुना होगा कि ‘किसी चीज को शिद्दत से चाहो, तो पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने में जुट जाती है.’ हालांकि, टीम इंडिया जिस चीज को शिद्दत से चाह रही है, उन्हें वो नहीं मिल पा रही है. भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीती थी और इसके बाद से उनकी बुरी किस्मत जारी है. टीम इंडिया के कप्तान बदल गए हैं लेकिन उनकी टॉस जीतने की चाह पूरी नहीं हो पा रही है. भारतीय टीम लगातार 20 टॉस हार चुकी है और अब वाइजैग में उनके पास किस्मत बदलने का मौका होगा.
टीम इंडिया को टॉस जीतने का दीदार
भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल के बाद से अब तक वनडे में एक भी टॉस नहीं जीता है. इसके बाद रोहित शर्मा, शुभमन गिल और केएल राहुल ने टीम इंडिया की कप्तानी की है लेकिन कोई भी टॉस नहीं जीत पाया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 दिसंबर को सीरीज के दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने टॉस हारा. लगातार 20वीं बार भारतीय टीम का कप्तान वनडे में टॉस हारा है. अब वाइजैग में टीम इंडिया अपना लक सुधारना चाहेगी. अगर टीम इंडिया 21वां टॉस हार गई, तो इसकी प्रॉबब्लिटी 2,097,152 में एक बार होगी. ऐसा होने के 0.00004768% चांस हैं. ऐसे में टीम इंडिया किस्मत और इतिहास बदलना चाहेगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: वाइजैग में विराट कोहली लगाएंगे शतकों की हैट्रिक? 2018 में भी किया था ये ऐतिहासिक कारनामा
सिर्फ टॉस ही नहीं मैच जीतना चाहेगी टीम इंडिया
साउथ अफ्रीका और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज चल रही है. रांची में पहला वनडे भारत ने जीता और रायपुर में हुए दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा. सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. अब वाइजैग में तीसरा मैच होगा और टीम इंडिया न सिर्फ टॉस, बल्कि मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराया और अब टीम इंडिया इसका बदला लेने के इरादे से उतरेगी.
क्या टीम इंडिया में होंगे बदलाव?
दूसरे वनडे में प्रसिद्ध कृष्णा ने काफी निराश किया और 10 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन दिए. इसी वजह से अब उनका प्लेइंग 11 से पत्ता कट सकता है. उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को जगह मिल सकती है. वो न सिर्फ अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और हार्दिक पांड्या के साथ एक तेज गेंदबाजी का विकल्प देंगे, बल्कि बल्लेबाजी में भी टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी.
ये भी पढ़ें:- बल्ले के बाद गेंद से भी चमके कप्तान अभिषेक शर्मा, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ठोक दिया खिताबी दावा
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
51 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
55 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines