हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: कब और कहां फ्री में देखें दूसरा टी20 मुकाबला? इतने बजे शुरू होगा मैच 

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है. जहां पर सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने जीत लिया है. ऐसे में वो इस लय को अगले मुकाबले में बरकरार रखना चाहेंगे. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम कमबैक करना चाहेगी. जिससे सीरीज को वो और रोमांचक बना सके. ऐसे में अब फैंस जानना चाहते हैं कि दूसरा मुकाबला वो कहां फ्री में देख सकते हैं.

विज्ञापन
suryakumar yadav and aiden markram

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में फिलहाल मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है. टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 दिसंबर को चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेला जाने वाला है. जहां पर दोनों ही टीमों की नजर सिर्फ जीत पर ही टिकी हुई है. फैंस इस मुकाबले को देखना चाहते हैं. जिसके कारण ही वो जानना चाहते हैं कि कब और कहां इसे फ्री में देखा जा सकता है. 

कब और कहां देखें दूसरा टी20 मुकाबला? 

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच को फैंस टीवी में स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर इस मैच का मजा फैंस जियोहॉटस्टार पर उठा सकते हैं. वहीं इसके वेबसाइट पर भी मुकाबला देख सकते हैं. फ्री में इस मैच को फैंस टीवी में ही डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के स्टेडियम में होने वाला ये मुकाबला शाम को 7 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 6:30 बजे होना है.

कुछ खिलाड़ियों पर इस दौरान नजरें रहने वाली हैं. पहले टी20 मैच में उपकप्तान शुभमन गिल बुरी तरह से फेल हो गए थे. ऐसे में बल्ले के साथ उन्हें अब कमाल का प्रदर्शन करना होगा. वहीं अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा को भी अपने बल्ले का कहर दिखाना होगा. पहले टी20 मैच में ये दोनों स्टार भी फेल हो गए थे. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन या जितेश शर्मा किसको मिले प्लेइंग 11 में जगह? इरफान पठान ने दिया चौंकाने वाला बयान

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड 

टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर. 

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction से पहले हार्दिक पांड्या ने बिगाड़ा इन 2 खिलाड़ियों का खेल, करोड़ों का हो सकता है नुकसान 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola