संजू सैमसन या जितेश शर्मा किसको मिले प्लेइंग 11 में जगह? इरफान पठान ने दिया चौंकाने वाला बयान

Irfan Pathan Sanju Samson: संजू सैमसन और जितेश शर्मा में से किसे टी-20 टीम में जगह मिले इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का चौंकाने वाला बयान सामने आया है. पहले टी-20 में संजू के ऊपर जितेश को तरजीह दी गई थी.

Sanju Samson

Irfan Pathan speaks on Sanju Samson vs Jitesh Sharma Debate

Irfan Pathan Sanju Samson: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी गई. मिडिल ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद संजू को फिर से बेंच पर बैठना पड़ा. सोशल मीडिया पर संजू को ड्रॉप करने का फैसला फैन्स को बिल्कुल भी रास नहीं आया और उन्होंने टीम मैनेजमेंट को जमकर ट्रोल किया. इस बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने बताया है कि जितेश और सैमसन में से टीम इंडिया को किसके साथ आगे जाना चाहिए.

विज्ञापन

संजू या जितेश कौन सही विकल्प?

इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए जितेश को संजू सैमसन के ऊपर मिली तरजीह को सही करार दिया. उन्होंने कहा, “यह बिल्कुल सही फैसला था, क्योंकि अगर आप संजू सैमसन को नीचे खिलाना चाहते हैं तो आग चलकर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. संजू ने अपने करियर में हमेशा ही टॉप ऑर्डर या टॉप तीन में बल्लेबाजी की है. एकदम से बैटिंग ऑर्डर में नीचे आकर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल होता है. एशिया कप में उन्होंने बीच के ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की थी.”

विज्ञापन

पठान ने आगे कहा, “हालांकि, अगर संजू सैमसन और जितेश शर्मा में से अभी आपको किसी एक को चुनना हो, तो आपको जितेश के साथ आगे जाना चाहिए. अगर आप लगातार बदलाव करते रहेंगे, तो आगे बढ़ते हुए आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.” गौरतलब है कि पिछले कुछ मैचों में टीम मैनजेमेंट ने संजू के ऊपर जितेश को तरजीह दी है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुरुआती दो मैचों में सैमसन को मौका देने के बाद अगले तीन मैचों में जितेश शर्मा को आजमाया गया था.

विज्ञापन

संजू के साथ हो रही नाइंसाफी?

संजू सैमसन ने पिछले दो साल में दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है. साल 2024 में खेले 12 मैचों में संजू ने 183 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 417 रन ठोके थे, जिसमें 3 शतक शामिल रहे थे. बतौर ओपनर साउथ अफ्रीका की धरती पर भी संजू ने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से खूब महफिल लूटी थी. हालांकि, एशिया कप 2025 में संजू को मिडिल ऑर्डर में उतार दिया गया और उनकी जगह पर ओपनिंग की जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंप दी गई. इसके बावजूद संजू ने मिडिल ऑर्डर में दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ