IND vs SA: टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रांची की फॉर्म को रायपुर तक भी जारी रखा है. रायपुर वनडे मैच में भी किंग ने अपने बल्ले का जादू दिखाया है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने बैक टू बैक शतक जड़कर एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया है. किंग की पारी को देखकर आम फैंस ही नहीं दिग्गज सुनील गावस्कर भी उनके मुरीद हो गए हैं. गावस्कर ने लाइव टीवी पर कोहली की तुलना सुपरमैन से कर दिया है.
सुनील गावस्कर बने विराट कोहली के फैन
रायपुर में विराट कोहली ने शुरुआत से ही तूफानी बल्लेबाजी की. किंग ने छक्के के साथ इस पारी में अपना खाता खोला. रायपुर में कोहली ने 93 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली. जिसमें 7 चौके और 2 गगनचुंबी जड़े. विराट कोहली ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ शतकीय साझेदारी करके टीम इंडिया का न सिर्फ मुश्किल से निकाला बल्कि मजबूत स्थिति में भी ले गए. कोहली का बैक टू बैक शतक देखकर कमेंट्री कर रहे दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा, ‘जब आपके पास विराट कोहली हैं तो आपको सुपरमैन की क्या जरूरत है.’ दिग्गज गावस्कर का यह बयान सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: Virat Kohli को मिला तूफानी बल्लेबाजी का इनाम, शुभमन गिल को हुआ नुकसान
टीम इंडिया ने किया कमाल
रांची की तरह रायपुर में भी टॉस हारने के बाद टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरना पड़ा. रोहित शर्मा 14 रन तो वहीं यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उस समय कोहली का ऋतुराज गायकवाड़ का साथ मिला. गायकवाड़ ने भी 83 गेंदों में 105 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के जड़े. इन दोनों बल्लेबाजों के बाद अंत में कप्तान केएल राहुल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 350 रनों का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: मैदान पर आते ही Virat Kohli ने किया कुछ ऐसा काम कि हर कोई रह गया हैरान, गेंदबाज का उतर गया चेहरा!
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
32 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
46 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines