Team India Possible Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में पहला वनडे मैच होने वाला है. इस मुकाबले के लिए सभी बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. एमएस धोनी के होमटाउन में लंबे समय बाद कोई वनडे अंतर्राष्ट्रीय हो रहा है. शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह जैसे प्लेयर्स नहीं हैं. ऐसे में टीम में कुछ बदलाव होना तय है. ऋषभ पंत, रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा को टीम में जगह मिली है. सभी के मन में सवाल है कि प्लेइंग 11 कैसी रह सकती है. गौतम गंभीर की टीम जरूर टेस्ट सीरीज में मिली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी.
पहले वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11?
टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी क्रम में सबसे ज्यादा समस्या मिडल ऑर्डर रहने वाली है. यशस्वी जायसवाल काफी समय से वनडे स्क्वाड का हिस्सा हैं और गिल के बाहर होने पर अब वो ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. मिडल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर की जगह ऋषभ पंत, तिलक वर्मा और रुतुराज गायकवाड़ में से कोई एक खेल सकता है. हाल के समय में रुतुराज अच्छी फॉर्म में हैं. इसी वजह से उन्हें टीम इंडिया के लिए चुना गया. गंभीर उनकी फॉर्म का फायदा नंबर 4 पर उठा सकते हैं. वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के रूप में तीन स्पिनर उतर सकते हैं.
पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: रोहित-विराट नहीं, इस खिलाड़ी के आगे थर-थर कांपेंगे गेंदबाज! डेल स्टेन ने बताया कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन
साउथ अफ्रीका की कैसी होगी प्लेइंग 11?
साउथ अफ्रीका की टीम भी काफी मजबूत नजर आ रही है. कागिसो रबाडा चोटिल होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं. एनगिडी, नांद्रे बर्गर और कॉर्बिन बॉश पर जिम्मेदारी रहेगी. क्विंटन डी कॉक टीम के प्रमुख बल्लेबाज रहने वाले हैं, वहीं डेवाल्ड ब्रेविस मिडल ऑर्डर को संभाल सकते हैं.
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11: एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, रुबिन हरमन, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: बदल गया टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर, केएल राहुल ने कर दिया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
6 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
32 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines