cricket News - 2025-11-29T190850.070

IND vs SA: बदल गया टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर, केएल राहुल ने कर दिया बड़ा खुलासा

KL Rahul: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर बदल गया है. केएल राहुल ने रांची वनडे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया है.

IND vs SA: रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच 30 नवंबर को खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जहां पर उन्होंने प्लेइंग 11 से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने माना कि अगर ऋषभ पंत प्लेइंग 11 का हिस्सा होते हैं तो वह विकेटकीपर के तौर पर खेलेंगे. इसके अलावा मैनेजमेंट रुतुराज गायकवाड़ को मौका देने पर विचार कर रही है. ऐसे में सलामी बल्लेबाज की भूमिका में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल मोर्चा संभाल सकते हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया में खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ने सलामी जोड़ी की भूमिका निभाई थी. हालांकि अब जायसवाल के पास वनडे में खुद को साबित करने का मौका होगा. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ