---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SA: विराट कोहली को बर्थडे गिफ्ट देने उतरेगी टीम इंडिया, रोहित शर्मा Playing 11 में किसे देंगे मौका

IND vs SA Playing 11, Virat Kohli Birthday: टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी 8वीं लगातार जीत के साथ विराट कोहली को बर्थडे गिफ्ट देने के इरादे से उतरेगी।

---विज्ञापन---

IND vs SA Playing 11: भारतीय टीम रविवार को वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपना आठवां मुकाबला खेलने उतरेगी। यह मुकाबला होगा अबतक टीम इंडिया के बाद जो सबसे खतरनाक टीम दिखी है उससे। हम बात कर रहे हैं साउथ अफ्रीका की जो अभी तक 7 में से छह मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। जबकि मेन इन ब्लू भी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुके हैं। यानी कोलकाता का ईडेन गार्डेन्स सुपर संडे को एक हाईवोल्टेज मैच का गवाह बन सकता है।

टीम इंडिया के लिए मुकाबला खास

यह मैच टीम इंडिया के लिए खास है क्योंकि 5 नवंबर को टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी विराट कोहली का जन्मदिन होता है। ऐसे में रोहित की ब्रिगेड किंग कोहली को लगातार आठवीं जीत के साथ उनके 35वें बर्थडे पर गिफ्ट देना चाहेगी। अब सबसे बड़ा सवाल हो जाता है कि आखिर रोहित प्लेइंग 11 में किसे उतारेंगे। टीम इंडिया सेमीफाइनल में जरूर पहुंच गई है लेकिन पॉइंट्स टेबल में अपनी टॉप पोजीशन मेंटेन रखने के लिहाज से टीम मैनेजमेंट विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:– ‘विराट और SKY करेंगे बॉलिंग!’ छठे गेंदबाज को लेकर राहुल द्रविड़ का बयान

---विज्ञापन---

क्या अश्विन को मिलेगा मौका?

रविचंद्रन अश्विन अभी तक इस वर्ल्ड कप में सिर्फ एक बार उतरे हैं, उसके बाद से उनका वर्ल्ड कप बेंच पर ही गुजर रहा है। इन फॉर्म कुलदीप यादव और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बतौर स्पिनर टीम के पास मौजूद हैं। ऐसे में कोलकाता की पिच जो कभी स्पिन की मददगार मानी जाती थी, क्या us पर तीन स्पिनर के साथ टीम इंडिया उतर सकती है। यह देखने वाली बात होगी। फिर अफ्रीका के पास डी कॉक और मिलर जैसे कुछ अच्छे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। अश्विन का लेफ्ट हैंड बैट्समैन के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है। पर शमी, बुमराह और सिराज की तिकड़ी जिस तरह विरोधियों की नाक में दम कर रखी है, उसे देख लगता नहीं अश्विन की जगह बन पाएगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:– सेमीफाइनल की 2 टीमें कंफर्म, कैसे पहुंचेगी पाकिस्तान या न्यूजीलैंड?

---विज्ञापन---

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकपीर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 05, 2023 06:25 AM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola