Team India Squad Changed Last Two Years: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर 2025 से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है. दोनों देशों के बीच दिसंबर 2023-जनवरी 2024 में टेस्ट श्रृंखला का आयोजन हुआ था. इसके बाद से टीम इंडिया पूरी तरह बदल गई है. रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन रिटायर हो चुके हैं. इनके अलावा भी काफी सारे खिलाड़ी हैं, जो पहले भारतीय स्क्वाड में थे लेकिन अब उनका पत्ता कट चुका है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज से तुलना की जाए, तो सिर्फ 6 ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जो उस स्क्वाड का हिस्सा थे और अभी भी टीम में हैं.

कैसा था साउथ अफ्रीका से आखिरी टेस्ट सीरीज में स्क्वाड?

टीम इंडिया ने दिसंबर 2023 के अंत और जनवरी 2024 की शुरुआत में साउथ अफ्रीका से दो टेस्ट मैच खेले थे. एक-एक की बराबरी से श्रृंखला का अंत हुआ. टीम इंडिया की स्क्वाड में 16 प्लेयर थे और तीन खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद बदलाव हुए थे. कुल मिलाकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में 19 खिलाड़ी स्क्वाड का हिस्सा बने थे. नीचे पूरा स्क्वाड है:

---विज्ञापन---

टीम इंडिया का फाइनल स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), श्रीकर भरत, अभिमन्यु ईश्वरन, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, शुभमन गिल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर.

---विज्ञापन---

नाम वापस ले लिया: ऋतुराज जायसवाल, ईशान किशन, मोहम्मद शमी.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले CSK का छोड़ा साथ, तो रवींद्र जडेजा का इस टीम का कप्तान बनना तय! जान लीजिये 5 कारण

2 साल में बदल गया टीम इंडिया का पूरा चेहरा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आखिरी टेस्ट श्रृंखला को दो साल हो चुके हैं. उस सीरीज का हिस्सा बने 19 खिलाड़ियों में से सिर्फ 6 ही मौजूदा टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा है.

टीम से बाहर हो चुके खिलाड़ी: रोहित शर्मा, श्रीकर भरत, अभिमन्यु ईश्वरन, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, ऋतुराज जायसवाल, ईशान किशन, मोहम्मद शमी.

भारतीय टीम का अभी भी हैं हिस्सा: शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज

टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.

ये भी पढ़ें:- हांगकांग सिक्सेस ट्रॉफी जीतने के बावजूद दुनिया भर में बेइज्जत हुआ पाकिस्तान, प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ऐसे ‘कटाई नाक’