IPL 2026 से पहले CSK का छोड़ा साथ, तो रवींद्र जडेजा का इस टीम का कप्तान बनना तय! जान लीजिये 5 कारण

Reasons Ravindra Jadeja Can Become RR Captain: IPL 2026 से पहले ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा का विषय बनी है. संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा के ट्रेड होने की अफवाह सामने आई है. संजू चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ सकते हैं और जडेजा राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन सकते हैं. अगर ऐसा हुआ, तो राजस्थान रवींद्र को कप्तान बना सकता है. इसके पीछे 5 अलग-अलग कारण हैं.

Reasons Ravindra Jadeja Can Become RR Captain

इस टीम के कप्तान बनेंगे जडेजा?

Reasons Ravindra Jadeja Can Become RR Captain: IPL 2026 से पहले ट्रेड को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि संजू सैमसन RR छोड़कर CSK का हिस्सा बन सकते हैं. उनकी जगह रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ सकते हैं और उनके अलावा एक अन्य खिलाड़ी भी RR में आ सकता है. अगर जडेजा RR में आते हैं, तो उनका कप्तान बनना तय होगा. इसके पीछे 5 बहुत बड़े कारण हैं. आइए उन सभी वजहों पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

1. IPL खेलने का अनुभव

रवींद्र जडेजा ने IPL 2008 द्वारा डेब्यू किया था और इसके बाद वो सभी सीजन का हिस्सा बने हैं. उन्हें IPL में 18 साल का अनुभव है. वो RR के साथ जुड़ते हैं, तो सबसे अनुभवी प्लेयर होंगे और वो आसानी से युवा खिलाड़ियों को रास्ता दिखा सकते हैं. इसी वजह से उन्हें कप्तानी मिल सकती है.

विज्ञापन

2. जडेजा RR के मार्की प्लेयर की जगह लेंगे!

रवींद्र जडेजा अगर RR का हिस्सा बनते हैं, तो संजू सैमसन की जगह आएंगे. वो राजस्थान रॉयल्स के एक मार्की खिलाड़ी की जगह लेंगे. ज्यादातर टीमों ने अपने मार्की खिलाड़ियों को ही कप्तानी दी है और संजू को जडेजा अगर रिप्लेस करते हैं, तो उन्हें कप्तानी मिल सकती है.

विज्ञापन

3. कप्तानी मिलने के बहाने आ सकते हैं

रवींद्र जडेजा IPL इतिहास के सबसे बड़े और सफल खिलाड़ी हैं. इसके बावजूद उन्हें कभी पूरा सीजन कप्तानी करने का मौका नहीं मिला. जब CSK ने उन्हें धोनी की जगह कप्तान बनाया था, तो आधे सीजन में ही उनसे जिम्मेदारी वापस ले ली गई थी. RR में अगर जडेजा जुड़ेंगे, तो कप्तानी की जिम्मेदारी के बिना शायद नहीं आएंगे.

4. गेंदबाजों और बल्लेबाजों को आसानी से समझ पाएंगे

रवींद्र जडेजा कमाल के ऑलराउंडर हैं. वो गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों से टीम को फायदा कराते हैं. ऑलराउंडर होने के नाते, वो दोनों पक्ष के खिलाड़ियों को समझ पाते हैं. इसी वजह से उन्हें RR कप्तानी दे सकता है. इससे वो न सिर्फ गेंदबाजों, बल्कि बल्लेबाजों से भी तालमेल बैठा पाएंगे.

विज्ञापन

5. एमएस धोनी से मिली कप्तानी टिप्स आएंगी काम!

राजस्थान रॉयल्स अच्छे से जानता है कि रवींद्र जडेजा भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी के साथ खेले हैं. दोनों के रिश्ते भी काफी अच्छे हैं. धोनी के साथ रहते हुए जडेजा ने कप्तान और एक लीडर के रूप में काफी चीजें सीखी हैं. इसी का फायदा RR को मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ