---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SA: साउथ अफ्रीका को हराकर भारत ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का 24 साल पुराना रिकॉर्ड, फिर भी लिस्ट में दूसरे स्थान पर

Team India Breaks Australia's ODI Record: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का 24 साल पुराना रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज हराते ही तोड़ दिया।

---विज्ञापन---

Team India Breaks Australia’s ODI Record: भारतीय टीम ने केएल राहुल की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। तीसरे वनडे में जीत के साथ टीम इंडिया ना ही सिर्फ सीरीज पर कब्जा किया बल्कि इस साल वनडे जीत के आंकड़ों से ऑस्ट्रेलिया का 24 साल पुराना वनडे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। इस साल टीम इंडिया सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाली टीम है। इसके बावजूद एक साल में सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने के मामले में टीम इंडिया दूसरे स्थान पर है।

टीम इंडिया का साल 2023 में कमाल

भारतीय टीम ने साल 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया है। वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम शुरू के आखिरी तक लगातार 10 मुकाबले जीतती गई। हालांकि, दुर्भाग्यवश लगातार 10 जीत के बाद फाइनल में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने इस साल 35 में से 27 वनडे मुकाबले जीते हैं। वहीं इस साल सिर्फ सात वनडे मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। जबकि इस साल टीम इंडिया का एक वनडे मुकाबला बेनतीजा रहा है।

---विज्ञापन---

साल 2023 में सबसे ज्यादा वनडे जीतने वाली टीमें

  1. भारत- 27 जीत (35 वनडे)
  2. साउथ अफ्रीका- 16 जीत (25 वनडे)
  3. श्रीलंका- 16 जीत (31 वनडे)
  4. न्यूजीलैंड- 15 जीत (32 वनडे)
  5. ऑस्ट्रेलिया- 14 जीत (22 वनडे)

---विज्ञापन---

एक साल में सबसे ज्यादा ODI जीतने वाली टीमें

  • ऑस्ट्रेलिया- 30 (2003)
  • भारत- 27* (2023)
  • ऑस्ट्रेलिया- 26 (1999)

केएल राहुल ने लिया बदला

केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका में 2021-22 में मिली 3-0 की हार का बदला लिया है। वहीं साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर भारत की यह दूसरी वनडे सीरीज जीत है। इससे पहले 2017-18 में भारतीय टीम 5-1 से विराट कोहली की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर वनडे सीरीज जीती थी। वहीं वनडे से पहले टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी। अब 26 दिसंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs SA: भारत को लगा झटका, सीरीज से पहले अचानक घर लौटे विराट कोहली, स्टार खिलाड़ी भी हुआ बाहर

यह भी पढ़ें- IND vs SA: टेस्ट स्क्वॉड में कौन लेगा रुतुराज गायकवाड़ की जगह? शतक लगाकर स्टार बल्लेबाज ने ठोका दावा

---विज्ञापन---

First published on: Dec 22, 2023 05:35 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola