Tabraiz Shamsi Put Off Shoe SKY Wicket: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार 12 दिसंबर को टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। Gqeberha के सेंट जॉर्ज पार्क में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उभरते हुए सितारे रिंकू सिंह ने बल्ले से कमाल किया। पर टीम इंडिया के गेंदबाज उसे इस मुकाबले में जीत नहीं दिला पाए हैं। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाज तबरेज शम्सी ने 4 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिया और शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने सूर्यकुमार यादव का विकेट लिया और उनका सेलिब्रेट करने का अंदाज चर्चा में आ गया।
शम्सी ने क्यों निकाला जूता?
तबरेज शम्सी ने जिस तरह से जूता निकालकर सूर्यकुमार यादव का विकेट सेलिब्रेट किया, उसकी चर्चा हर तरफ है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है। कुछ लोग इस पर सोच सकते हैं कि सूर्या का साउथ अफ्रीका में अपमान हुआ है। लेकिन आपको बता दें कि विकेट लेने के बाद हर एक गेंदबाज का ट्रेडमार्क सेलिब्रेशन होता है। शम्सी जब विकेट लेकर खुश होते हैं तो वह जूता निकालते हैं और फोन नंबर डायल करने की एक्टिंग करते हैं। वैसे तो उनका यह पुराना अंदाज है लेकिन अब इस पर चर्चा जोरों से हो रही है।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: रिंकू सिंह ने 30 गेंद में ठोका पचासा, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार किया कारनामा
https://twitter.com/Awais_Romi7/status/1734814360365674718
मैच के बाद बोले शम्सी?
इस सेलिब्रेशन को लेकर शम्सी ने भी मैच के बाद बयान दिया है। उन्होंने बताया कि खास डिमांड पर उन्होंने ऐसा किया था। शम्सी ने कहा, वह इस तरह का सेलिब्रेशन बंद कर चुके थे। लेकिन बाउंड्री पर मौजूद बच्चों ने उनसे ऐसा करने की खास डिमांड की थी। इसके बाद जब उन्होंने सूर्यकुमार यादव को 56 के स्कोर पर आउट किया तब वह इस तरह सेलिब्रेट करते दिखे। भारतीय पारी को 19.3 ओवर में 180 तक सीमित रखने में उनकी गेंदबाजी का अहम योगदान रहा था।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: भारत को मिली हार, साउथ अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे; रिंकू-SKY की पारी बेकार
https://twitter.com/YogendraMitta13/status/1734799134278995994
टीम इंडिया को मिली हार
भारतीय टीम को दूसरे टी20 में पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी है। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। यहां भारत के लिए टॉप ऑर्डर कुछ खास नहीं कर सका। दोनों ओपनर्स बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद सूर्या ने 56 और रिंकू ने नाबाद 68 रनों की पारी खेली। इसके बाद बारिश के कारण भारतीय पारी पूरी नहीं हो सकी। साउथ अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे हेंड्रिक्स, मारक्रम की पारी की बदौलत उसने आसानी से हासिल कर लिया। भारतीय गेंदबाज महंगे साबित हुए। अर्शदीप सिंह खासतौर से जिन्होंने 2 ओवर में 31 रन लुटाए और एक भी विकेट उन्हें नहीं मिला।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines