IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट से पहले बदल गई टीम, मैच विनर खिलाड़ी की अचानक हुई स्क्वाड में एंट्री 

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. जहां पर दोनों ही टीमें अपनी स्क्वाड में भी बदलाव करती हुई नजर आ रही है. गुवाहाटी टेस्ट मैच से पहले दोनों ही टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में 1-1 खिलाड़ी जोड़ दिया है. जिसके कारण ही उनकी टीम में बदलाव हो गया है. जिसमें से एक खिलाड़ी की अचानक एंट्री हुई है.

ind vs sa guwahati test

ind vs sa guwahati test

IND vs SA: कोलकाता टेस्ट मैच के बाद अब टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. जिसके लिए दोनों ही टीमें फिलहाल तैयारी कर रही हैं. हार के बाद जहां टीम इंडिया ने एक खिलाड़ी को वापस अपनी टीम से जोड़ा है, तो वहीं शानदार जीत दर्ज करने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम में भी एक मैच विनर खिलाड़ी की अचानक से एंट्री हो गई है. जिसके कारण ही अफ्रीका की टीम अब पहले से और ज्यादा मजबूत हो गई है. 

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की टीम में हुआ बड़ा बदलाव 

गुवाहाटी टेस्ट मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. अफ्रीका की टीम में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की एंट्री हो गई है. दरअसल टीम के मुख्य तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पूरी तरह से फिट नहीं है. जिसके कारण ही वो कोलकाता टेस्ट मैच नहीं खेले थे. ऐसे में अफ्रीका की टीम ने गुवाहाटी टेस्ट से पहले लुंगी को बुला लिया है. इंजरी के कारण वो लंबे समय से टीम का हिस्सा नहीं है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले के बाद एनगिडी अब टेस्ट टीम से जुड़े हैं. हालांकि इस बीच मार्को यानसेन के भी इंजरी की खबर आ रही है. ऐसे में लुंगी को सीधे प्लेइंग 11 में भी जगह मिल सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: इन 5 खिलाड़ियों पर करोड़ों खर्च करेगी शाहरुख खान की KKR, ऑक्शन का प्लान है तैयार 

यहां पर देखें दोनों टीमों का अपडेट हुआ स्क्वाड 

दक्षिण अफ्रीका की दूसरे टेस्ट की टीम- टेम्बा बवुमा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, एडन मार्करम, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, जुबैर हमजा, काइल वैरेन, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी. 

विज्ञापन

टीम इंडिया की दूसरे टेस्ट की टीम- शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाशदीप, नीतीश कुमार रेड्डी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ