Rohit Sharma-Virat Kohli: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर 2025 यानी आज से टी20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला की शुरुआत होने वाली है. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे में कमाल का प्रदर्शन किया. इसी वजह से टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की. T20I से इन दोनों ने पहले ही संन्यास ले लिया है और वो अब सीधा न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. रोहित-विराट के टी20 अंतर्राष्ट्रीय का हिस्सा नहीं होने से एडेन मार्करम बेहद खुश दिखाई दिए. उन्हें भी पता है कि अगर ये दोनों होते, तो भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उनका कोई चांस नहीं रहता.
‘T20I में रोहित-विराट नहीं तो अच्छा’
कटक में टी20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम नजर आए. उन्होंने इसी बीच विराट-रोहित का जिक्र किया और कहा, ‘ये काफी अच्छी बात है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा T20I टीम का हिस्सा नहीं हैं. इसके बावजूद भी इंडिया की टीम बढ़िया है.’ दोनों स्टार प्लेयर्स की टी20 सीरीज से गैरमौजूदगी जरूर साउथ अफ्रीका का आत्मविश्वास बढ़ा रही होगी. हालांकि, ये बात भी पूरी तरह से सही है कि भारत की मौजूदा टी20 टीम भी बेहद मजबूत है और साउथ अफ्रीका के लिए उन्हें हराना मुश्किल रहेगा.
ये भी पढ़ें:- IPL ऑक्शन से 1005 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी, अब रेस में सिर्फ इतने नाम
क्या है साउथ अफ्रीका का प्लान?
कप्तान एडेन मार्करम ने टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका के प्लान के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘हमने कुछ अलग करने का प्लान तैयार नहीं किया है. ये टी20 क्रिकेट है और सबसे ज्यादा मनोरंजन इसमें होता है. हम उस तरह से खेलना पसंद भी करते हैं. हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी बेबाक होकर खेलें. कल नई सीरीज की शुरुआत है. हमें अभी तक प्लेइंग 11 नहीं चुनी है, क्योंकि अभी कुछ चीजों पर बात होना बाकी है.’
टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वाड
एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, रीज़ा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे.
ये भी पढ़ें:- AUS vs ENG: तीसरे एशेज टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines