AUS vs ENG: तीसरे एशेज टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर

Josh Hazlewood Ruled Out: तीसरे एशेज टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बुरी खबर और एक खुशखबरी सामने आ रही है. तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने शुरुआती दो मैच मिस किए थे और अब वो पूरी श्रृंखला से ही बाहर हो चुके हैं. रिहैब के दौरान उन्हें फिर से हैमस्ट्रिंग में दर्द महसूस हुआ और इसी वजह वो महत्वपूर्ण श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं.

Josh Hazlewood Ruled Out

जोश हेजलवुड हुए बाहर

Josh Hazlewood Ruled Out: जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण शुरुआती दो एशेज टेस्ट नहीं खेल पाए. उम्मीद थी कि वो तीसरे मैच से पहले फिट हो जाएंगे लेकिन रिहैब के दौरान उन्हें फिर से हैमस्ट्रिंग में दर्द महसूस हुआ है. अब ऑस्ट्रेलिया ने ऑफिशियल तौर पर ऐलान कर दिया है कि वो पूरी एशेज सीरीज से बाहर हो चुके हैं. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ बुरी खबर ही सामने नहीं आ रही है. बता दें कि पैट कमिंस खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं और वो तीसरे एशेज टेस्ट में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

जोश हेजलवुड चोट के कारण सीरीज से बाहर

जोश हेजलवुड को एशेज सीरीज से पहले घरेलू टूर्नामेंट खेलते हुए चोट आई थी. उम्मीद की जा रही है कि वो एशेज के बीच अपना कमबैक कर लेंगे. उन्होंने रिहैब की प्रक्रिया शुरू भी कर दी लेकिन उन्हें एक बार फिर से हैमस्ट्रिंग में दिक्कत होने लगी. इसी के चलते अब कोच एंड्रू मैकडोनाल्ड ने ऑफिशियल तौर पर बता दिया है कि जोश पूरी एशेज सीरीज से बाहर हो चुके हैं.

विज्ञापन

अब हेजलवुड का फोकस टी20 वर्ल्ड कप से पहले वापसी करने पर होगा. एंड्रू मैकडोनाल्ड ने बताया, ‘ये जोश के लिए काफी निराशाजनक चीज है. कई सारे झटके लगे, जिनकी हमें उम्मीद नहीं थी. हमे लगा था कि वो सीरीज में अहम किरदार निभाएंगे. हालांकि, हमें काफी बुरा लग रहा है कि उन्हें मौका नहीं मिलेगा.’

विज्ञापन

पैट कमिंस की हो रही वापसी

जोश हेजलवुड जहां पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं, वहीं पैट कमिंस पूरी तरह फिट हो चुके हैं. वो अगले हफ्ते शुरू होने वाले एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. बता दें कि कमिंस लगातार टीम के साथ ट्रेवल कर रहे थे और रिहैब की प्रक्रिया में थे. पांच महीनों बाद अब कमिंस दोबारा क्रिकेट के मैदान पर उतरने वाले हैं. उनके बिना भी ऑस्ट्रेलिया ने कमाल किया है और फिर से कुछ ऐसी ही उम्मीद उनसे होगी. ऑस्ट्रेलिया के पास 2-0 से सीरीज में बढ़त है और कमिंस अगला मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम करना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: क्या पहला टी20 मैच बारिश के कारण हो जाएगा रद्द? कटक में ऐसा रहेगा मौसम का हाल 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ