IND vs SA: कटक के बाराबती स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका की टीम के पक्ष में टॉस आया. जिसका फायदा उठाकर उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. बाद में इस मैदान पर बहुत ज्यादा ओस भी नजर आया. टॉस जीतने के बाद अफ्रीका को गेंद के साथ अच्छी शुरुआत भी मिली. उसके बाद भी उनकी टीम मैच में बहुत पीछे रह गई. जिसका कारण हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बताया. एडेन हार के बाद बहाना बनाते हुए नजर आए.
पिच में ही कमी निकालने लगे कप्तान एडेन मार्करम
दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 74 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. कोई भी बल्लेबाज मैदान पर ज्यादा समय नहीं बिता सके. 101 रनों की शर्मनाक हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान एडेन मार्करम ने कहा, ‘हां, गेंदबाजी और फील्डिंग में कुछ अच्छी बातें दिखीं. मैच की शुरुआत जिस तरह हुई, वह बहुत अच्छी रही. हमने शुरू से अच्छा करने पर जोर दिया था और वह हम कर पाए. इस बात पर हमें गर्व है. बल्लेबाजी के नजरिए से ऐसा हो जाता है इस फॉर्मेट में, दुख की बात है कि पहला मैच ही ऐसा रहा, लेकिन अब इसे भूलकर आगे बढ़ना होगा. अगला मैच कुछ ही दिनों में है, फिर कोशिश करेंगे.’
बाराबती स्टेडियम की पिच में कमी निकालते हुए एडेन मार्करम ने कहा, पिच थोड़ी चिपचिपी थी. गेंद पर अच्छा उछाल था और पूरी पारी में गेंद रुककर आ रही थी.’ हालांकि इसे कप्तान का बहाना ही कहा जा सकता है. अफ्रीकी बल्लेबाजों ने मैदान पर समय बिताने का प्रयास ही नहीं किया. ओस के कारण बाद में बल्लेबाजी और ज्यादा आसान हो गई थी.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, बताया किस मोड़ पर पलट गया पूरा मैच
बल्लेबाजों ने किया कप्तान मार्करम को निराश
पहले ओवर से ही दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे सरेंडर होते हुए नजर आए.जिसके बारे में बात करते हुए कप्तान एडेन मार्करम ने कहा, ‘175 रन का स्कोर हम स्वीकार कर लेते. हमें लगता था कि हम इसे चेज कर लेंगे. हां, कुछ जगहों पर 10-15 रन और कम किए जा सकते थे, लेकिन फिर भी हम 175 रन से खुश थे. बस बल्ले से थोड़ा और अच्छा करना था, जो हम नहीं कर पाए. आजकल टी20 में समय बहुत कम मिलता है. चारों तरफ देखने और सेट होने का मौका ही नहीं मिलता. लेकिन सबसे बड़ी बात यही रही कि हम बल्ले से बेहतर नहीं खेल पाए. हम कल बातचीत करेंगे और इस फॉर्मेट में पॉजिटिव चीजों पर ध्यान देंगे.’
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका का T20I में सबसे घटिया प्रदर्शन, टीम इंडिया की धमाकेदार जीत में चमके हार्दिक-बुमराह
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
37 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines