IND vs SA: जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, बताया किस मोड़ पर पलट गया पूरा मैच 

IND vs SA: वनडे सीरीज में धमाकेदार जीत के बाद अब टीम इंडिया ने अब टी20आई सीरीज में भी कमाल का प्रदर्शन किया है. टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 101 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है. इस जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि किस मोड़ पर पूरा मैच पलट गया.

Suryakumar Yadav Post Match

Suryakumar Yadav Post Match

IND vs SA: कटक के बाराबती स्टेडियम में टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी किया. भारत ने 20 ओवरों में 175 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ 74 रनों पर ही समेट दिया. टीम इंडिया को 101 रनों की शानदार जीत मिली. इस जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने बताया कि किस मोड़ पर मैच भारत के तरफ पलट गया. 

विज्ञापन

कप्तान की उम्मीद से बेहतर बनाया स्कोर 

टीम इंडिया खराब शुरुआत के बाद भी 20 ओवरों में 175 रन बनाने में सफल रही. जिसके बारे में बात करते हुए पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, मैंने टॉस के समय कहा था कि हम 50-50 की बराबरी पर हैं, लेकिन पहले बल्लेबाजी करके बहुत खुश हूं. जब आप देखते हैं कि पिच ने क्या किया और अंत में आपने क्या हासिल किया, 175 रन, और फिर 101 रनों से जीत, तो आपने इसके बारे में सोचा भी नहीं होगा. मेरा मतलब है, 48 रन पर 3 विकेट, और फिर वहाँ से 175 रन तक पहुंचना… जिस तरह से हार्दिक, अक्षर, तिलक ने बल्लेबाजी की, और अंत में जितेश ने आकर अपनी भूमिका निभाई, मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण था.’ 

विज्ञापन

175 रनों के स्कोर से खुश होते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘पहले तो हमें लगा कि हम 160 रन तक पहुंच जाएंगे, लेकिन फिर 175 का स्कोर अविश्वसनीय था. देखिए, 7-8 बल्लेबाजों के साथ, ऐसे दिन भी आते हैं जब 2-3 बल्लेबाजों का दिन नहीं होता, लेकिन फिर बाकी 4 बल्लेबाज इसे कवर कर लेते हैं और आज उन्होंने इसे कवर किया. हो सकता है कि अगले मैच में आप किसी और को इसे कवर करते हुए देखें.’ 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के कमबैक पर बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव 

स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा. ‘मुझे लगता है कि अर्शदीप और बुमराह शुरुआत में गेंदबाजी करने के लिए एकदम सही गेंदबाज थे. जिस तरह से उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की, जिस तरह से उन्होंने नई गेंद फेंकी, मुझे लगता है कि अर्शदीप और बुमराह बेहतर विकल्प थे, लेकिन बाद में हार्दिक के चोट से वापसी करने के बाद, उनका ध्यान रखना भी जरूरी था और जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, मैं उससे बहुत खुश हूं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ