Update on Shubman Gill: साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को ईडन गार्डन्स में हुए पहले टेस्ट मैच में हरा दिया. भारतीय टीम अभी श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ रही है और गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट में वो कमबैक करने के प्लान से उतरेंगे. हालांकि, इस मैच में शुभमन गिल का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कप्तान गिल टीम इंडिया के साथ गुवाहाटी ट्रेवल नहीं करेंगे और अभी उनकी फिर से जांच होना बाकी है. बता दें कि गिल की गर्दन में दर्द काफी तेज है.
दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे कप्तान गिल?
शुभमन गिल को पहले टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए गर्दन में दर्द में महसूस हुआ. इसी वजह से उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर उन्होंने मुकाबले में हिस्सा नहीं किया. अब रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बुधवार को टीम इंडिया के खिलाड़ी गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे लेकिन गिल उनके साथ नहीं जाएंगे. 18 नवंबर 2025 यानी आज टीम इंडिया का अभ्यास सत्र होगा और अगले दिन वो गुवाहाटी के लिए निकल जाएंगे. हालांकि, गिल का टीम इंडिया के साथ नहीं जाना इस बात के संकेत देता है कि वो दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, मैच विनर की वापसी, कप्तान गिल की जगह मिलेगा मौका?
शुभमन गिल की चोट का कैसा है हाल?
रिपोर्ट में बताया गया है कि शुभमन गिल की गर्दन में दर्द काफी तेज है. इसी वजह से उन्हें गले में सपोर्ट के लिए कॉलर पहननी पड़ रही है. उन्हें तीन-चार दिन तक फ्लाइट से यात्रा करने की अनुमति नहीं है. कप्तान गिल को अभी मेडिकल टीम ने आराम करने की सलाह दी है और उनकी प्रोगेस पर सभी की नजर है. गिल के गुवाहाटी नहीं जाने और कॉलर पहनने की खबर से साफ तौर पर लग रहा है कि वो गुवाहाटी टेस्ट मिस कर सकते हैं.
किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
शुभमन गिल टीम इंडिया के सबसे अहम बल्लेबाज हैं और किसी का भी उनकी कमी पूरी करना आसान नहीं होगा. हालांकि, स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के बाहर होने पर साई सुदर्शन या देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है. दोनों ही टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं और वो बल्लेबाजी क्रम को स्थिरता प्रदान कर सकते हैं. नीतीश कुमार रेड्डी स्क्वाड से जुड़ गए हैं और उनकी भी टीम में एंट्री हो सकती है.
ये भी पढ़ें:- 3 खिलाड़ी जिनका करियर बर्बाद कर रहे हैं गंभीर-अगरकर! धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी नहीं रहा मौका
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines