Shubman Gill Fit: साउथ अफ्रीका के भारत दौरे के बीच शुभमन गिल चोटिल हो गए थे. पहले टेस्ट में उन्हें गर्दन में दर्द महसूस हुआ और वो सीरीज से बाहर हो गए. वनडे श्रृंखला के लिए भी उन्हें नहीं चुना गया और केएल राहुल टीम की कमान संभालते हुए नजर आए. अब शुभमन गिल चोट से पूरी तरह ठीक हो गए हैं और उनकी जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी में वापसी होने वाली है. वो 9 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
शुभमन गिल हुए फिट
शुभमन गिल को गर्दन में काफी दर्द महसूस हुआ था और इसी कारण वो बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे थे. डॉक्टर्स ने भी उन्हें फ्लाइट में नहीं बैठने की सलाह दी थी. मुंबई में उन्होंने अपनी चोट की जांच कराई थी. कुछ दिनों पहले ही शुभमन गिल बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी रिकवरी के लिए गए थे. उम्मीद लगाई जा रही थी कि टी20 सीरीज से पहले वो फिट हो जाएंगे. इसी वजह से उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह भी मिली थी. अब खबर आ रही है कि गिल पूरी तरह फिट हो चुके हैं और मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: सुंदर का कटा पत्ता, 2 साल बाद इस बल्लेबाज की हुई टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में वापसी
गिल को मिलेगी पहले टी20 में जगह?
शुभमन गिल अब खेलने के लिए क्लियर हो चुके हैं. ऐसे में उन्हें मैदान से दूर रखने का कोई मतलब नहीं बनता है. 9 दिसंबर को कटक में पहला टी20 मैच होने वाला है और शुभमन गिल इस मुकाबले में हिस्सा ले सकते हैं. वो अभिषेक शर्मा के साथ टी20 अंतर्राष्ट्रीय में ओपनिंग करते हैं. अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में वापसी करके वो रनों का अंबार लगा सकते हैं और टीम इंडिया को जीत दिला सकते हैं.
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: 2 साल बाद टीम इंडिया की खुली किस्मत, लगातार 20 हार के बाद भारत ने जीता टॉस
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
40 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines