IND vs SA: 2 साल बाद टीम इंडिया की खुली किस्मत, लगातार 20 हार के बाद भारत ने जीता टॉस

India vs South Africa: विशाखापट्टनम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया लगातार 20 वनडे में टॉस हारने के बाद टॉस जीतने में सफल रही है.

India vs South Africa 3rd ODI

India vs South Africa 3rd ODI

India vs South Africa 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है. मैच के शुरू होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बड़ी खुशखबरी मिली है. भारतीय टीम ने लगातार 20 वनडे मैच में टॉस हारने के बाद आखिरकार टॉस जीत लिया है. इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत ने आखिरी बार दो साल पहले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टॉस जीता था. तब से 21वें मैच में जाकर टीम इंडिया ने टॉस जीता है.

विज्ञापन

केएल राहुल ने तोड़ा मनहूस रिकॉर्ड

भारत ने लगातार 20 बार टॉस हारने के बाद आखिरकार वनडे मैचों में टॉस जीत लिया है. इससे पहले किसी भी टीम का इतना बुरा हाल नहीं हुआ था. भारतीय टीम का टॉस हारने का सिलसिला 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल से शुरू हुआ था और 2 साल से ज्यादा समय के बाद भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था. रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल कप्तान बने, लेकिन बदकिस्मती खत्म नहीं हुई.

विज्ञापन

फिर गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम की कमान संभाली, लेकिन वो भी शुरुआती दो मुकाबलों में टॉस हार गए. भारत के नाम वनडे में लगातार 20 टॉस हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया. हालांकि, अब तीसरे वनडे में कप्तान राहुल ने टॉस जीतकर ये मनहूस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. टॉस जीतने के बाद राहुल काफी खुश नजर आए.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: सुंदर का कटा पत्ता, 2 साल बाद इस बल्लेबाज की हुई टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में वापसी

IND vs SA तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका: रयान रिकेलटन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्कराम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ