हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: शार्दुल ठाकुर की चोट पर मिला अपडेट, क्या केपटाउन टेस्ट में खेल पाएंगे?

Shardul Thakur Injury Update: शार्दुल ठाकुर शनिवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह गेंदबाजी भी नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन
Shardul Thakur injury latest updates India vs South Africa 2nd Test cape town

Shardul Thakur Injury Update: भारतीय टीम 3 जनवरी से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेलेगी। उससे पहले शनिवार को टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई थी। शार्दुल के बाएं कंधे में बल्लेबाजी प्रैक्टिस के दौरान गेंद लगी थी। वह थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट के साथ बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए चोटिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी और पीटीआई द्वारा उनके कंधे में आइस पैक बांधे हुए तस्वीर और वीडियो शेयर किया गया था। अब उनकी इंजरी पर अपडेट सामने आया है।

शार्दुल की चोट पर अपडेट

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक साउथ अफ्रीका में मौजूद टीम इंडिया के खेमे से जानकारी मिली है कि शार्दुल ठाकुर अभी ठीक हैं। शनिवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान सेंचुरियन में उनके चोट लगी थी। लेकिन रविवार को मिले अपडेट के अनुसार वह अब ठीक हैं। क्रिकबज ने टीम इंडिया के एक सूत्र के हवाले से इस बात को कंफर्म भी किया कि शार्दुल पूरी तरह ठीक हैं। सूत्र ने बताया कि फिलहाल उनकी चोट पर किसी तरह के स्कैन या मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए नहीं कहा गया है। शनिवार को उन्होंने गेंद लगने के बाद भी बल्लेबाजी की थी लेकिन वह गेंदबाजी करते नहीं नजर आए थे।

केपटाउन में शार्दुल पर होंगी नजरें

सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद अब 3 जनवरी से केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट में शार्दुल ठाकुर पर सभी की नजरें टिकी होंगी। शार्दुल ने पहले टेस्ट में अपने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित नहीं किया था। पहली पारी में जरूर उन्होंने उपयोगी 24 रन बनाए थे और खतरनाक गेंदबाजी के सामने सिर पर और हाथ पर गेंद खाने के बाद भी टिके रहे थे। जबकि गेंदबाजी में वह सिर्फ एक विकेट ही अपने नाम कर पाए थे। अब दूसरे टेस्ट में वह क्या खास करते हैं यह देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन

भारतीय टीम को इस टेस्ट मैच के लिए रविवार सुबह जोहानिसबर्ग पहुंचना था। फिर वहां से उनकी केपटाउन के लिए फ्लाइट थी। जबकि दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का लाइनअप क्या होगा इस पर काफी अटकलें लग रही हैं। इसको लेकर अभी कोई संकेत भी नहीं मिल पाए हैं। शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा को इस मैच के लिए मौका मिलेगा या नहीं इस पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। दोनों खिलाड़ियों ने निराश किया था। आवेश खान को इस मैच से पहले स्क्वॉड में जोड़ा गया है। अब देखना होगा कि उन्हें टीम में जगह मिल पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल! अपना ही साथी खिलाड़ी बना सबसे बड़ा खतरा

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- New Year से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, 2024 में छिन जाएगा नंबर 1 का ताज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola