India vs South Africa Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10 दिसंबर से घमासान शुरू होने वाला है। इस दौरे पर तीनों फॉर्मेट में दोनों टीमें भिड़ेंगी। तीन-तीन टी20 व वनडे के बाद दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस दौरे के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड घोषित हो चुका है। मगर अब टी20 सीरीज शुरू होने से चार दिन पहले एक ऐसी खबर आ रही है जिससे टीम इंडिया और उसके फैंस दोनों की टेंशन बढ़ सकती है। दरअसल एक स्टार खिलाड़ी टी20 और वनडे या फिर टी20 सीरीज से बाहर हो सकता है।
कौन है वो स्टार खिलाड़ी?
अगर उस स्टार खिलाड़ी की बात करें तो वो हैं दीपक चाहर जिनके पिता की तबीयत काफी खराब है और वह क्रिटिकल स्टेज में हैं। इसी कारण दीपक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवां टी20 मैच भी नहीं खेला था। अब वह 10 से 14 दिसंबर तक होने वाली टी20 सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। टीम इंडिया साउथ अफ्रीका रवाना हो चुकी है लेकिन दीपक चाहर टीम के साथ नहीं गए हैं। अभी वनडे सीरीज भी जो 17 दिसंबर से शुरू होगी उसमें भी उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- सैमसन ने खेली शानदार शतकीय पारी, युवराज की सेंचुरी संजू के शतक पर पड़ गई भारी
कौन करेगा रिप्लेस?
अगर भारतीय टीम के टी20 व वनडे स्क्वॉड पर नजर डालें तो टी20 के लिए 17 सदस्यीय टीम और वनडे के लिए 16 सदस्यीय टीम चुनी गई है। इन दोनों टीम में चार-चार पेसर मौजूद हैं। जबकि दीपक चाहर इस टीम में एकमात्र ऑलराउंडर का विकल्प भी थे। शार्दुल ठाकुर को वर्ल्ड कप के बाद आराम दिया गया था। अगर चाहर बाहर होते हैं तो ठाकुर की अचानक टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है।
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: फिर भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीम, होने जा रहा है बड़ा टूर्नामेंट; कब, कहां और कैसे देखें Live
टीम इंडिया का SA सीरीज के लिए स्क्वॉड
टी20 स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), जीतेश शर्मा, वाशिंग्टन सुंदर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह।
वनडे स्क्वॉड: केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंग्टन सुंदर, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।
संबंधित खबरें
क्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
15 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
54 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines