हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs SA Analysis: टीम इंडिया का टॉप पर रहना तय, सेमीफाइनल के लिए अब क्या हैं नए समीकरण

IND vs SA Analysis, Semifinal Scenario: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 8वीं जीत के साथ साउथ अफ्रीका को 243 रनों से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन
IND vs SA Semifinal Scenario Team India Will Top Points Table Pakistan Semifinal Chances (Image Credit- Twitter)

IND vs SA Analysis, Semifinal Scenario: भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 8वीं जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में अपना कब्जा बरकरार रखा है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला उन दो टीमों के बीच था जिन्होंने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पर अब इस जीत के साथ टीम इंडिया का टॉप पर रहना तय हो गया है। अभी दोनों टीमों का एक-एक लीग मैच बाकी है। भारत 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगा। वहीं साउथ अफ्रीका का आखिरी लीग मैच अफगानिस्तान से 10 नवंबर को होगा।

टीम इंडिया का टॉप पर रहना तय 

इसी के साथ अब भारतीय टीम का टॉप पर रहना तय है। भारतीय टीम जिस फॉर्म में है ऐसा लगता नहीं है कि नीदरलैंड उलटफेर कर पाएगी। अगर टीम इंडिया जीती तो टॉप पर रहना तय है। वहीं अगर बाय चान्स टीम इंडिया हारी फिर भी टीम इंडिया पहले स्थान पर ही रहेगी। भारतीय टीम आठ मैच जीतकर 16 अंक लेकर टॉप पर है। टीम का नेट रनरेट अब 2.456 है। कोई अन्य टीम अब आठ जीत तक नहीं पहुंच सकती है। इसलिए टीम का टॉप पर रहना तय है।

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023 के बीच स्टार खिलाड़ी ने लिया रिटायरमेंट, क्या IPL 2024 में लेंगे हिस्सा?

क्या हैं सेमीफाइनल के समीकरण?

अगर सेमीफाइनल की बात करें तो भारत और साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। अब बचे हुए दो स्थान के लिए मेन जंग ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच है। अफगानिस्तान के दो मैच अभी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से बचे हैं। पाकिस्तान को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ आखिरी-आखिरी मैच खेलने हैं।

यह भी पढ़ें:- IND vs SA: मोहम्मद शमी ने किया कमाल, वर्ल्ड कप में 4 मैच खेलकर ही बन गए भारत के नंबर 1 गेंदबाज

अफगानिस्तान अगर बचे हुए दो में से एक भी मैच जीती, साथ ही न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने भी आखिरी मैच जीते, तो तीन टीमें 5-5 जीत यानी 10-10 अंक पर आ जाएंगी। इस केस में नेट रनरेट काम आएगा। ऑस्ट्रेलिया ने 7 में से पांच मैच जीते हैं उसके दो मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश से बचे हैं। अगर कंगारू टीम एक मैच भी जीती तो सेमीफाइनल में आ जाएगी। अफगानिस्तान अगर दोनों मैच बाय चांस जीती तो वो भी पहुंच जाएगी। वरना पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हर हाल में अपने आखिरी मैच बड़े अंत से जीतने होंगे।

वीडियो में देखें पूरे मैच का Analysis और जानें पूरा गणित विस्तार से:- 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें