IND vs SA: टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी है। टीम इंडिया की हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। इस दिग्गज का मानना है टीम इंडिया ये मैच जानबूझकर हारी है।
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल की रेस में पाकिस्तान के बने रहने के लिए टीम इंडिया का जीत जरूरी थी, लेकिन भारत को साउथ अफ्रीका ने हरा दिया।
अभी पढ़ें – AUS vs IRE: ‘वाह क्या फील्डिंग है’…हवा में छलांग लगाकर रोका खतरनाक छक्का, देखने वाले हो रहे हैरान
सलीम मलिक ने क्या कहा?
पाकिस्तानी न्यूज चैनल 24 न्यूज से बात करते हुए पूर्व कप्तान सलीम मलिक ने कहा ‘भारत कभी नहीं चाहेगा कि पाकिस्तान आगे जाए। इसलिए टीम इंडिया ये मैच जानबूझकर हारी है, उनका मानना है कि भारत कभी नहीं चाहता कि पाकिस्तान आगे जाए।’ हालांकि इस दौरान उनके साथ चर्चा कर रहे पूर्व तेज गेंदबाज वाहब रियाज ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा ‘ये आपकी राय हो सकती है।’
सलीम मलिक ने टीम इंडिया की फील्डिंग पर सवाल खड़े किए
सलीम मलिक ने टीम इंडिया की फील्डिंग पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर आज टीम इंडिया फील्डिंग थोड़ी बेहतर करती तो जीत जाती। मेरा खयाल है सबसे निराशाजनक यह था कि आज इंडिया ने बहुत गंदी फील्डिंग की। हमेशा इंडिया, पाकिस्तान की राइवेलरी रही है। मगर उन्होंने जो फील्डिंग की है, नो डाउट उन्होंने शुरुआत में काफी ट्राई किया, जोश दिखाया, मगर जैसी उन्होंने फील्डिंग की है उससे मुझे थोड़ा सा है कि वो कभी भी पाकिस्तान को लाइक नहीं करते’।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच का हाल
आपको बता दें कि टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 134 रनों का लक्ष्य रखा था, इस स्कोर को विपक्षी टीम ने एडन मार्क्रम और डेविड मिलर के नाबाद अर्धशतकों की मदद से दो गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।
शुरुआती दोनों मैचों में मिली हार
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। पाकिस्तान को अपने पहले ही मैच में टीम इंडिया से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि वह दूसरे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़े उलटफेर का शिकार बनी। लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान की टीम पर टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) से बाहर होने का खतरा है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
13 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
14 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
47 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines