India vs South Africa Series, Rohit Sharma And Virat Kohli: भारतीय टीम 10 दिसंबर से साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत करने जा रही है। इस दौरे पर टीम इंडिया तीन टी20 व तीन वनडे मुकाबले खेलेगी। व्हाइट बॉल सीरीज के बाद टीम को दो टेस्ट मैच भी खेलने हैं। इस दौरे के लिए गुरुवार को दिल्ली में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर समेत कई बीसीसीआई अधिकारियों के बीच मीटिंग हुई। इस मीटिंग के बाद तीनों फॉर्मेट की टीम सामने आई। सबसे बड़ी बात इसमें यह थी कि रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे व टी20 दोनों टीम में नहीं थे। इसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या इन दोनों का व्हाइट बॉल करियर अब खत्म हो गया है।
टीम इंडिया के 3 नए कप्तान
इस दौरे के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत की टेस्ट टीम में लौटेंगे। वनडे व टी20 से बाहर रहने के बाद दोनों खिलाड़ी टेस्ट सीरीज में वापस लौटेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। अब जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी दोनों के खेलने पर सस्पेंस है। इतना ही नहीं इस दौरे पर टीम इंडिया के तीन नए कप्तान होंगे। टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव, वनडे में केएल राहुल और टेस्ट में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। इंडिया ए के लिए एक तीन दिवसीय मुकाबला भी दोनों खिलाड़ी खेलेंगे।
यह भी पढ़ें:- IND vs SA: भारतीय टीम में रोहित शर्मा की वापसी, टीम इंडिया को मिले 3 कप्तान; देखें पूरा स्क्वॉड
रोहित-विराट के व्हाइट बॉल करियर पर सस्पेंस!
हालांकि, कई दिग्गजों का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अभी भी टी20 खेलने लायक हैं। पर अगर इस सीरीज में दोनों नहीं खेलते हैं। तो इसके बाद जनवरी में तीन टी20 मुकाबले अफगानिस्तान के खिलाफ होंगे। उसके अलावा टीम इंडिया जून में होने वाले वर्ल्ड कप तक कोई भी टी20 इंटरनेशनल नहीं खेलेगी। हालांकि, आईपीएल होगा जिसमें यह दोनों खिलाड़ी भी होंगे। पर इस सीरीज को भविष्य के लिए मानक माना जा रहा था। पर इस सीरीज के लिए दोनों का नाम नहीं है। जिसके बाद अब विराट और रोहित का व्हाइट बॉल करियर सवालों के घेरे में आ गया है।
टीम इंडिया का तीनों सीरीज के लिए स्क्वॉड
टी20 स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, जीतेश शर्मा, वाशिंग्टन सुंदर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह।
वनडे स्क्वॉड: केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, अक्षर पटेल, वाशिंग्टन सुंदर, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।
टेस्ट स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा।
संबंधित खबरें
फ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 mins agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
57 mins agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
1 hr agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
8 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
9 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
10 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines