IND vs SA: 'घर पर खेल रहे हो क्या...' बीच मैदान कप्तान ऋषभ पंत का किस पर फूटा गुस्सा? कारण आया सामने

Rishabh Pant Angry: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है. दूसरे दिन ऋषभ पंत का बीच मैदान गुस्सा फूटा. टीम इंडिया को पहले ही अंपायर ने एक चेतावनी दे दी थी और उन्हें दूसरी वॉर्निंग भी मिल गई. इसी वजह से कप्तान ऋषभ पंत का अपने साथियों पर गुस्सा फूटा. आइए असली कारण के बारे में जानते हैं.

Rishabh Pant Angry

पंत का फूटा गुस्सा

Rishabh Pant Angry: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में टेस्ट मैच चल रहा है. दूसरे दिन भारत के कप्तान ऋषभ पंत का अपने साथियों पर गुस्सा फूटा. ऋषभ अमूमन मैदान में अपने खिलाड़ियों को मोटिवेट करने और विरोधियों पर दबाव बनाने के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, कुलदीप यादव समेत अन्य खिलाड़ियों से वो नाराज थे, क्योंकि ओवर टाइम से शुरू नहीं हो पाया. उन्होंने कुलदीप को जल्दी गेंद फेंकने और ओवर शुरू करने के लिए कहा.

विज्ञापन

कप्तान पंत का क्यों फूटा गुस्सा?

कुलदीप यादव को गुवाहाटी टेस्ट के पहले दिन 45वें ओवर में अंपायर ने ओवर समय पर शुरू नहीं करने को लेकर चेतावनी दी थी. पंत को दूसरे दिन फिर से वॉर्निंग मिली. अगर तीसरी बार भी टीम इंडिया ये गलती करती है, तो साउथ अफ्रीका को 5 अधिक रन मिल जाएंगे. टीम इंडिया के खिलाड़ी आराम से फील्ड पोजीशन बदल रहे थे और कुलदीप यादव गेंदबाजी के लिए तैयार थे. इसी बीच पंत का गुस्सा फूटा और उन्होंने कहा, ‘यार, 30 सेकेंड का टाइमर है. घर पर खेल रहे हो क्या? एक बॉल डाल जल्दी.’

विज्ञापन

क्या है ICC का नियम?

ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल के लिए मैचों में स्टॉप टाइमर शुरू कर दिया है. नियमों के अनुसार अगर ओवर खत्म होने के बाद अगले ओवर की शुरुआत एक मिनट के अंदर नहीं हुई, तो फील्डिंग टीम को दो बार चेतावनी दी जाएगी. तीसरी बार ऐसा हुआ, तो 5 रन इनाम के रूप में दे दिए जाएंगे. हर 80 ओवर में वॉर्निंग काउंट दोबारा शुरू होता है. जून 2024 से वनडे और टी20 से भी स्टॉप क्लॉक रूल की शुरुआत हो गई थी और अब टेस्ट में भी स्टॉप टाइमर शुरू हो गया है.

विज्ञापन

बैकफुट पर टीम इंडिया

दूसरे दिन की शुरुआत में टीम इंडिया का लक्ष्य साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को जल्दी आउट करना था. हालांकि, काइल वैरेन और सेनुरन मुथुसामी के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिल रही है. उन्होंने दूसरे दिन की शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की और 50 रन की साझेदारी पूरी हो गई है. खबर लिखे जाने तक मुथुसामी अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ