हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: क्या रांची वनडे में फिर प्लेइंग 11 और बैटिंग ऑर्डर बदलेगी टीम इंडिया? कप्तान केएल राहुल ने किया साफ!

IND vs SA: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से ही टीम इंडिया लगातार प्लेइंग 11 और बैटिंग ऑर्डर में बदलाव कर रही है. हालांकि टीम इंडिया के इस अंदाज पर सवाल भी उठ रहे हैं. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ऐसा नहीं नजर आएगा. हालांकि कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने प्लेइंग 11 में बदलाव को लेकर बड़ा हिंट दिया है.

विज्ञापन
KL Rahul

IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले जाने वाले वनडे मैच में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है. ऐसे में प्लेइंग 11 को लेकर अब चर्चा शुरू हो गई है. प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान केएल राहुल से भी इसको लेकर बड़ा सवाल किया गया. राहुल ने भी प्लेइंग 11 और बैटिंग ऑर्डर में बदलाव को लेकर बड़ा हिंट दिया है. हालांकि इससे साफ हो गया है कि लगातार बदलाव की परंपरा अब इस वनडे सीरीज में भी जारी रहने वाली है.  

इस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे केएल राहुल 

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल को मिली हुई है. राहुल फिलहाल नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. इस नंबर पर उन्होंने 10 पारियों में 40.50 की औसत से 243 रन बनाए हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज को लेकर कप्तान राहुल ने  प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘अभी यह तय नहीं है कि अंतिम प्लेइंग 11 क्या होगी, लेकिन मैं उसी क्रम पर बल्लेबाजी करूंगा. मैं चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से छठे नंबर पर खेल रहा हूं, मैं वहीं बल्लेबाजी करूंगा, और जाहिर है कि रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी जैसे ऑलराउंडर भी मौजूद हैं. हमारे पास ये सभी विकल्प हैं. हम देखेंगे कि सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 कौन सी है और हम शाम को यह फैसला लेंगे, और आपको कल पता चल जाएगा.’

 ये भी पढ़ें: IND vs SA: रांची वनडे से पहले आई टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, दक्षिण अफ्रीका की बढ़ गई टेंशन

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में बदलाव है पक्का 

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव पक्का है. कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर इंजरी के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं है. ऐसे में उनकी जगह कौन लेगा, ये बड़ा सवाल बना हुआ है. शुभमन गिल को रिप्लेस करने के लिए यशस्वी जयसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ का विकल्प है. वहीं श्रेयस अय्यर को रिप्लेस करने के लिए ऋषभ पंत और तिलक वर्मा का भी ऑप्शन है. ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव के साथ ही साथ बैटिंग ऑर्डर में भी चेंज पक्का नजर आ रहा है.

 ये भी पढ़ें: IND vs SA: दिग्गज रोहित शर्मा रांची में बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड, इतिहास रचने का भी है सुनहरा मौका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola