IND vs SA: दिग्गज रोहित शर्मा रांची में बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड, इतिहास रचने का भी है सुनहरा मौका 

IND vs SA: टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने करियर के उस पड़ाव में है. जहां वो जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो अपने नाम कोई ना कोई बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लेते हैं. अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच में भी ऐसा हो सकता है. इस मुकाबले में भी रोहित शर्मा के पास 5 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है. हिटमैन इस मैच में इतिहास भी रच सकते हैं.

Rohit Sharma

Rohit Sharma

IND vs SA: टीम इंडिया के सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करके सभी का दिल जीत लिया था. अब उसी फॉर्म को हिटमैन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान भी जारी रखने का पूरा प्रयास करेंगे. अगर रोहित शर्मा का बल्ला रांची में भी रनों की बारिश करता है, तो हिटमैन इस मैच में 5 बहुत बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं. रोहित अब सचिन-विराट के खास क्लब में शामिल हो सकते हैं. 

विज्ञापन

दिग्गज रोहित शर्मा रांची में बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड 

1.रोहित शर्मा ने अब तक 276 वनडे मैचों में 349 छक्के जड़े हैं. वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है. उन्होंने 351 छक्के वनडे में जड़े हैं. ऐसे में रोहित 3 छक्के रांची वनडे मैच में जड़ते ही इतिहास रच देंगे. 

विज्ञापन

2. रोहित शर्मा रांची वनडे मैच में 98 रन और बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे कर लेंगे. फिलहाल रोहित के नाम 502 मैचों में 19,902 रन है. रोहित से पहले सिर्फ 3 भारतीय खिलाड़ियों ने ये कारनामा किया है. जिसमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ का नाम शामिल है.  

3. रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 55 मैच खेलकर कुल 58 छक्के जड़े हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है. डेविड ने 64 छक्के जड़े हैं, ऐसे में रोहित 7 और छक्के जड़ते ही इस रेस में भी नंबर 1 पर पहुंच जाएंगे. 

विज्ञापन

महान सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ सकते हैं पीछे

4. रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में 45 शतक जड़े हैं. वहीं इतने ही शतक बतौर सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम भी हैं. ऐसे में रांची वनडे में शतक जड़ते ही रोहित दिग्गज सचिन को पीछे छोड़ देंगे. हालांकि इस मामले में नंबर 1 पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 49 शतक जड़े हैं.  

विज्ञापन

5. रोहित शर्मा अगर रांची वनडे में अगर 133 रन बनाते हैं, तो वो भारतीय सरजमीं पर वनडे फॉर्मेट में 5 हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. रोहित शर्मा ने 94 वनडे मैचों में 4867 रन बनाए हैं. हिटमैन के पास भारतीय सरजमीं पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ