IND vs SA Dream 11: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। यह मुकाबला इस विश्व कप की दो सबसे सफल टीमों के बीच होने वाली है। ऐसे में क्रिकेट फैंस के आज बल्ले-बल्ले होने वाले हैं। फैंस के लिए आज का मैच पैसा और टाइम वसूल होने वाला है। यह मैच आपके लिए और भी यादगार हो सकती है, अगर आप बताए गए खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम 11 टीम की लिस्ट में शामिल करते हैं। ये सभी ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इस विश्व कप में गजब के फॉर्म में चल रहे हैं और आपका काफी फायदा भी करा सकते हैं।
बल्लेबाजी में इन खिलाड़ियों को करें शामिल
बल्लेबाजी की बात करें, तो साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को अपनी टीम में जरूर शामिल करें। वह इस विश्व कप में 3 शतकीय पारी खेल चुके हैं और सबसे अधिक रन बनाने में टॉप पर हैं। दूसरा बल्लेबाज है अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम, वह भी अभी तक 7 मैच में 362 रन बना चुके हैं। वहीं, रासी वैन डेर डुसेन भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, तो उन्हें भी अपनी टीम में शामिल कर लें। इसके अलावा भारत की ओर से बल्लेबाजी में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को अपनी टीम में शामिल करें, दोनों इस विश्व कप 400 प्लस स्कोर बना चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: क्या भारत-साउथ अफ्रीका मैच में होगी बारिश? बरसेंगे रन या बॉलर्स दिखाएंगे जलवा, पढ़ें पिच रिपोर्ट और Weather Report
गेंदबाजी में इन खिलाड़ियों को दें जगह
गेंदबाजी में भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जरूर अपनी टीम में जगह दें, वह भारत की ओर से इस विश्व कप में सर्वाधिक विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा मोहम्मद शमी भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। शमी सिर्फ 3 मैच में 14 विकेट ले चुके हैं। आप ऑलराउंडर में भारत के स्पिन गेंदबाज और बल्ले से भी रंग बिखेरने वाले खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को जरूर शामिल कर लें। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी मार्को जानसेन और केशव महाराज को भी अपनी टीम में जगह दें।
ये भी पढ़ें:- जब विराट कोहली ने जड़ा करियर का पहला शतक, गौतम गंभीर की वजह से मिला ‘नया मोबाइल’
इसके अलावा विकेटकीपिंग के लिए हेनरिक क्लासेन को टीम में शामिल कर लें। रही बात कप्तान बनाने की, तो आप रोहित शर्मा को ही कप्तान रखें। इस मैदान पर रोहित का बल्ला जमकर बोलता है। यह वही मैदान है जहां रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे।
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
27 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
51 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines