---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SA: टीम को लगा झटका, दो और खिलाड़ी सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

India vs South Africa ODI Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी सीरीज में खिलाड़ियों के बाहर होने का सिलसिला जारी है। दो और खिलाड़ी बाहर हो गए हैं।

---विज्ञापन---

India vs South Africa ODI Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है। इसका दूसरा मुकाबला मंगलवार को होना है। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। इस सीरीज से लगातार खिलाड़ियों से बाहर होने का सिलसिला जारी है। पहले भारत के दीपक चाहर बाहर हुए। उसके बाद श्रेयस अय्यर ने अगले दो वनडे से नाम वापस ले लिया। उसके बाद दो और खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो गए।

कौन हैं वो दो खिलाड़ी?

दरअसल यह दो खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के हैं। पहले वनडे में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर एंडिल फेहलुकवायो साइड स्ट्रेन की समस्या से परेशान हो गए थे। इस कारण वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं पेसर ओटनायल बार्टमैन ट्रेनिंग के दौरान साइड पेन की समस्या से बाहर हो गए। उनकी जगह ब्यूरन हेंड्रिक्स को टीम में जगह मिली है। हेंड्रिक्स अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं। टी20 सीरीज में भी लुंगी एनगिडी के बाहर होने के बाद उन्हें एंट्री मिली थी।

---विज्ञापन---

साउथ अफ्रीका का अपडेटेड स्क्वॉड

एडेन मारक्रम (कप्तान), नांद्रे बर्गर, टोनी डी जॉर्जी, ब्यूरन हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली एमपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, तबरेज शम्सी, रासी वान दर डूसेन, काइल वेरेने, लिजाड विलियम्स।

---विज्ञापन---

मेजबानों पर सीरीज हारने का खतरा

साउथ अफ्रीका की टीम पर सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। पहले वनडे में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। साउथ अफ्रीका की टीम 100 रन तक भी पहुंचती नहीं दिख रही थी। टीम इंडिया ने 8 विकेट से मुकाबला जीता था। डेब्यूटेंट साईं सुदर्शन ने अर्धशतक लगाकर शानदार आगाज किया था। वहीं अर्शदीप सिंह ने वनडे क्रिकेट में पहला फाइव विकेट हॉल लिया था। आवेश खान ने भी 4 विकेट झटके थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs SA: रिंकू सिंह का होगा डेब्यू; स्टार खिलाड़ी बाहर, दूसरे ODI में बदलेगी Playing 11!

यह भी पढ़ें- IND vs SA: दूसरे वनडे मैच का बदल गया समय; जानें कब, कहां और किस समय शुरू होगा मुकाबला

---विज्ञापन---
First published on: Dec 19, 2023 03:39 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola