(मनोज पांडे) IND vs SA ODI World Cup 2023 : भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का 37वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच बेहद ही रोमांचक होने का अनुमान है, क्योंकि भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीमें इस विश्व कप की दो सबसे सफल टीमें है। इस मैच से एक दिन पहले ही स्टेडियम के बाहर फैंस का क्रेज देखा जा रहा है। इडेन गार्डेंस के बाहर हजारों फैंस आज ही पहुंच गए हैं। फैंस में सबसे अधिक क्रेज भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का देखा जा रहा है। आलम ये है कि शमी के नाम की क्रिकेट जर्सी कोलकाता में आउट ऑफ स्टॉक हो गया है।
ये भी पढ़ें:- AUS vs ENG: इंग्लैंड बिगाड़ सकता है ऑस्ट्रेलिया का समीकरण, सेमीफाइनल से पहले अहम मुकाबला
शमी का किफायती प्रदर्शन
फैंस के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मोहम्मद शमी के नाम की जर्सी का स्टॉक ही खत्म हो गया है। फैंस साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी मोहम्मद शमी का जादू देखने के लिए तैयार हैं। बता दें कि मोहम्मद शमी अपनी गेंद से इस विश्व कप कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। शमी विश्व कप के सिर्फ 3 मैचों में 14 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने इस विश्व कप में अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने 5 विकेट झटके थे।
ये भी पढ़ें:- Rachin Ravindra ने विराट कोहली को पछाड़ा, World Cup में कर दिया बड़ा कारनामा
श्रीलंका के खिलाफ भी बरसे शमी
शमी ने विश्व कप का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में भी शमी ने 4 विकेट अपने नाम किया था। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ भी मोहम्मद शमी का क्रेज देखने को मिला। इस मैच में भी शमी ने 5 विकेट अपने नाम किया था। शमी ने इस प्रदर्शन के साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने विश्व कप में सबसे अधिक विकेट लेने से लेकर वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। यही कारण है कि फैंस में शमी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इसलिए कोलकाता में शमी के नाम की क्रिकेट जर्सी का स्टॉक भी खत्म हो गया है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
51 mins agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
9 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
10 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
10 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
11 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
11 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
12 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
12 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines