---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SA: बॉलर ने फेंका 10 गेंद का Over, जहीर खान के 20 साल पुराने ओवर की आई याद

IND vs SA, World Cup 2023: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई।

---विज्ञापन---

IND vs SA, World Cup 2023: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डेन्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में एक बार फिर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तेजतर्रार शुरुआत की और 5 ओवर में ही टीम इंडिया का स्कोर 60 के पार पहुंचा दिया। इसमें मार्को यान्सन द्वारा डाला गया पहला ओवर चर्चा का विषय रहा। उन्होंने पहले ओवर में ही 17 रन लुटा दिए।

एक ओर में 10 गेंद…

मार्को यान्सन ने अपने इस पहले ओवर में 10 गेंदें डालीं और 17 रन लुटा दिए। उन्होंने इस ओवर में 4 वाइड बॉल फेंकी जिसमें से एक वाइड पर भारत को पांच रन मिले। फिर शुभमन गिल ने दो चौके ओवर में लगाकर उनके ओवर को 17 रन तक पहुंचा दिया। इससे सभी के जहन में 2003 वर्ल्ड कप फाइनल के उस पहले ओवर की वो बुरी याद ताजा हो गई जो जहीर खान द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IND vs SA: विराट के ‘इंग्लिश फैन’ ने किंग को किया बर्थडे विश, इंग्लैंड को जमकर लताड़ा; Watch Video

---विज्ञापन---

2003 फाइनल जहीर का बुरा सपना

2003 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना हो रहा था। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया को पहले ओवर से ही मोमेंटम मिल गया था और जहीर खान ने उस ओवर में 10 गेंद फेंकी थीं और 15 रन लुटाए थे। इसमें दो नो और दो वाइड बॉल शामिल थीं। यहीं से मैथ्यू हेडन और एडम गिलक्रिस्ट को फ्लो मिला था और ऑस्ट्रेलिया ने 359 रनों का विशाल स्कोर बना दिया था। उस मैच में जहीर खान ने 7 ओवर में 67 रन लुटाए थे जिसमें 6 वाइड और दो नो बॉल शामिल थीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- सेमीफाइनल की दो टीमें कंफर्म, Pakistan अंतिम-4 के करीब! कैसे पहुंचेगा न्यूजीलैंड?

रोहित शर्मा 40 रन बनाकर आउट

फिर इस तरह यान्सन के उस पहले ओवर से ही भारत को रफ्तार मिली और रोहित शर्मा ने 24 गेंदों पर 40 रन ठोक दिए। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और दो छक्के लगाए थे। भारत का स्कोर 5 ओवर के बाद 61 रन था और लग रहा था रोहित आज बड़ी पारी खेलेंगे। उसके बाद कगिसो रबाडा ने रोहित को आउट कर भारत को पहला झटका दिया।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 05, 2023 03:16 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola