IND vs SA live score: टी 20 वर्ल्ड कप के तहत ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया आज अपना तीसरा मुकाबला खेल रही है। मैच में रोहित ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो शुरुआत में गलत साबित हुआ।
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने सटीक गेंदबाजी की और भारत को शुरुआती झटके दिए। उन्होंने केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली के बाद हार्दिक पांड्या को भी अपना शिकार बनाया। हार्दिक पांड्या का कैच कगिसो रबाडा ने पकड़ा। वह मैदान पर हवा में उड़ते नजर आए।
अभी पढ़ें – Turning Point: छोड़ दिया…? कोहली से छूटा कैच, अश्विन को नहीं हुआ यकीन, रिएक्शन वायरल
लुंगी एनगिडी की गेंद पर रबाडा ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच
दरअसल, साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी 9वां ओवर लेकर आए थे। उन्होंने इस ओवर की दूसरी गेंद हार्दिक पांड्या के शरीर की तरफ शॉट फिच फेंकी, जिसे पांड्या ने स्क्वायर लेग की तरफ पुल किया। कनेक्शन सही नहीं होने से गेंद छक्के के लिए नहीं गई। गेंद को अपनी ओर आता देख कगिसो रबाडा ने आगे की तरफ हवा में डाइव लगाई और अविश्वसनीय कैच पकड़ लिया।
लुंगी एनगिडी ने झटके 4 विकेट
रबाडा का कैच जबरदस्त था। जिसे देख बल्लेबाज हार्दिक पांड्या भी हैरान रह गए। इस मैच में साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिड़ी ने 4 ओवर में 4 विकेट लिए हैं। उन्होंने केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया।
भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान ), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
47 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines