हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: घरेलू मैदान पर बेइज्जती के बाद टीम इंडिया को हुआ बड़ा नुकसान, WTC पॉइंट्स टेबल में इस स्थान पर पहुंचा भारत 

IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया को बहुत ही बुरी हार का सामना करना पड़ा है. कोलकाता टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. घरेलू मैदान पर मिली इस हार के बाद टीम इंडिया को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
icc wtc 2025-27 points table

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में टेम्बा बावुमा की टीम ने बहुत ही आसानी से जीत दर्ज कर ली. कोलकाता टेस्ट मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही भारत 30 रनों से टेस्ट मैच हार गया. चौथी पारी में टीम इंडिया 124 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी. इस हार के साथ घरेलू मैदान पर हुई एक और बेज्जइती ने टीम इंडिया का आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भी काम खराब कर दिया है.

टीम इंडिया को पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा नुकसान 

सीरीज शुरू होने से पहले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया तीसरे स्थान पर थी. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम चौथे नंबर पर नजर आ रही थी. हालांकि कोलकाता टेस्ट मैच के बाद स्थिति ठीक इसके उलट हो गई है. अब टीम इंडिया चौथे स्थान पर तो, वहीं अफ्रीका तीसरे स्थान पर आ गई है. टीम इंडिया की स्थिति बहुत ज्यादा खराब नजर आ रही है. 8 मैचों में 52 अंक के साथ टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 54.17 का है. वहीं दक्षिण अफ्रीका की 3 मैचों के बाद 24 अंको के साथ 66.67 जीत प्रतिशत है. टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अगला टेस्ट जीतना होगा.

मैच से पहले पॉइंट्स टेबल

विज्ञापन

 मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

ये भी पढ़ें: IND vs SA: हार के बाद ऋषभ पंत ने बताया कहां हुई टीम से बड़ी गलती, इस पल हाथ से निकल गया मैच 

विज्ञापन

टॉप पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा है बरकरार 

पॉइंट्स टेबल के टॉप पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा बरकरार है. ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीनों मैच जीते हैं, ऐसे में 100 प्रतिशत के साथ टॉप पर नजर आ रहे हैं. श्रीलंका की टीम भी फिलहाल दूसरे स्थान पर है. श्रीलंका की टीम ने 2 मैच खेले हैं. जिसमें से एक मैच में उन्हें जीत मिली, तो वहीं दूसरा मैच ड्रॉ रहा था. टीम इंडिया हालांकि अगले मुकाबले में जीत दर्ज करके दोबारा नंबर 3 पर पहुंच सकती है. घरेलू सीरीज में जीत दर्ज करके ही टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर पाएगी. घरेलू मैदान पर मिलने वाली हार फाइनल खेलने का सपना तोड़ सकती है.

ये भी पढ़ें: 15 साल बाद साउथ अफ्रीका ने किया टीम इंडिया का बेड़ागर्क, भारत को मिली इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola