IND vs SA Head to Head ODI World Cup: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। भारत इस वक्त विश्व कप प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है, जबकि साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर काबिज है। लेकिन क्या आपको पता है कि अभी तक खेले गए कुल वनडे विश्व कप मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका में किसका पलड़ा भारी है। चलिए आपको बताते हैं दोनों के बीच विश्व कप में हुए हेड टू हेड टक्कर का रिकॉर्ड।
1999 में खेला गया था पहला विश्व कप मैच
भारत और साउथ अफ्रीका ने पहला वनडे विश्व कप मुकाबला 1992 में खेला था। इस मैच में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से जीत मिली थी। दोनों टीमों के बीत विश्व कप का दूसरा मुकाबला 1999 में खेला गया था, इस मैच में भी साउथ अफ्रीका को 4 विकेट से जीत मिली थी। इसके अलावा तीसरा मैच 2011 में खेला गया था, आपको जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन इस मुकाबले में भी साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से जीत मिली थी। लगातार तीन मुकाबले हारने के बाद भारत ने अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप में वापसी की है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका मैच पर बड़ी भविष्यवाणी, क्या टीम इंडिया पर हार का खतरा? पढ़ें मैच की पूरी कुंडली
भारत के पास बराबरी करने का मौका
भारत ने विश्व कप में साउथ अफ्रीका को पहली बार 2015 में 130 रनों से बड़ी मात दी थी। इसके साथ ही विश्व कप में भारत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ खाता भी खुल गया था। फिर भारत ने 2019 विश्व कप में भी साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से मात दी थी। अब छठा मौका होने वाला है, जब दोनों टीमें विश्व कप में एक दूसरे के सामने होगी। अभी तक दोनों के बीच खेले गए कुल 5 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 3 बार बाजी मारी है, जबकि भारत सिर्फ 2 मैच जीत पाया है। इससे साफ है कि अभी तक साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारत के खिलाफ भारी है। आज अगर भारत यह मैच जीतता है, तो दोनों टीमें बराबरी पर आ जाएगी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20I में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है वापसी, संजू सैमसन के फिर फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
4 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines