IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का 5वां मुकाबला बारिश के कारण धुल गया. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे का भी अंत हो गया. टीम इंडिया अब घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से कोलकाता में होने वाली है. 9 नवंबर तक टीम इंडिया कोलकाता नहीं पहुंची है. ऐसे में फैंस का सबसे बड़ा सवाल है कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से कब लौटने वाली है. इस सवाल का जवाब अब मिल गया है.
इस दिन कोलकाता पहुंचेगी टीम इंडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया रविवार को ऑस्ट्रेलिया से लौट रही है. जहां पर कप्तान शुभमन गिल, दिग्गज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ब्रिस्बेन से सीधे कोलकाता पहुंचने वाले हैं. जहां पर उन्हें अन्य भारतीय खिलाड़ी सोमवार को ज्वाइन करेंगे. टीम इंडिया के कई खिलाड़ी फिलहाल बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं. ऐसे में अब सभी खिलाड़ी सोमवार को कप्तान शुभमन गिल को ज्वाइन करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को टीम इंडिया अपना पहला अभ्यास सत्र आयोजित करेगी. जहां से टीम अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए अपनी तैयारी शुरू करेगी.
ये भी पढ़ें: राजस्थान के साथ रवींद्र जडेजा के ट्रेड पर CSK ने तोड़ी चुप्पी! IPL 2026 की सबसे बड़ी खबर का सच आया सामने
कप्तान गिल सहित इन 4 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा आराम
ऑस्ट्रेलिया से लौटते ही सीधे कप्तान शुभमन गिल सहित 4 स्टार खिलाड़ी कोलकाता पहुंचने वाले हैं. इन खिलाड़ियों को बिल्कुल भी आराम नहीं मिलने वाला है. अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और कप्तान गिल तो वनडे और टी20 दोनों ही सीरीज का हिस्सा थे. जसप्रीत बुमराह तो सिर्फ टी20 खेलने के लिए ही ऑस्ट्रेलिया गए थे. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए अन्य खिलाड़ी अपने-अपने होमटाउन जाएंगे. वहीं कुछ खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए इंडिया ए टीम का हिस्सा बनेंगे.
ये भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6, युवा बल्लेबाज ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ठोक डाली इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
26 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
44 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines