IND vs SA: क्या पहले टेस्ट मैच पर मंडरा रहा है बारिश का खतरा? दोनों टीमों के लिए अहम है कोलकाता टेस्ट 

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में 14 नवंबर से खेला जाएगा. ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला बहुत ही खास होने वाला है. ऐसे में इस मुकाबले में बारिश का खतरा होने पर दोनो टीमें ही मुश्किल में पड़ सकती है.

IND vs SA Weather Report

IND vs SA Weather Report

IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. जिसका पहला मुकाबला 14 नवंबर से ईडन गार्डन्स स्टेडियम कोलकाता में खेला जाना है. दोनों ही टीमों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के कारण यह मुकाबला बेहद खास होने वाला है. ऐसे में दोनों ही टीमें चाहेंगी कि इस मैच का रिजल्ट आए. ऐसे में कोलकाता टेस्ट के दौरान मौसम रिपोर्ट के बारे में सभी फैंस जानना चाहते हैं. उनका सवाल है कि क्या इस मैच पर भी बारिश का खतरा है. 

विज्ञापन

क्या बारिश डालेगी मैच में खलल? 

एक्यूवेदर के मुताबिक कोलकाता टेस्ट मैच के दौरान बारिश का कोई खतरा नहीं है. 14 से लेकर 18 नवंबर तक कोलकाता में बारिश के आसार नहीं है, ऐसे में भारत और अफ्रीका के बीच पूरे पांचों दिन का खेल होगा. बारिश का इस मुकाबले पर कोई भी असर नहीं है. पिछली बार जब दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारत का दौरा किया था.

विज्ञापन

उस समय उनको करारी का सामना करना पड़ा था. ऐसे में शुभमन गिल की टीम को इस सीरीज में भी उसी प्रदर्शन को दोहराना होगा. हाल में गिल की टीम ने घरेलू मैदान पर ही वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की टीम पर बहुत ज्यादा दबाव रहने वाला है. गौतम गंभीर और शुभमन गिल को इस सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमें 

भारतीय टेस्ट टीम- शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.

दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम- टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, जुबैर हम्जा, साइमन हार्मर, मार्को जानसन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, विआन मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वैरेन. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ