चैंपियन RCB की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज! लिस्ट में हैरान करने वाले नाम भी शामिल 

Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन करके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम चैंपियन बनी थी. फ्रेंचाइजी ने अब अगले सीजन की तैयारी शुरू कर दी है. आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है. आरसीबी की टीम कुल 5 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. 

IPL 2026 RCB

IPL 2026 RCB

Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 15 दिसंबर को हो सकता है. उससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को सौंपनी है. जिससे मिनी ऑक्शन की तैयारी किया जा सके. मौजूदा समय में आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लगातार दूसरे सीजन में जीत दर्ज करने की तैयारी कर रही है. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी 5 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. 

विज्ञापन

2 विदेशी खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता 

आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी की टीम इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को रिलीज कर सकती है. लिविंगस्टोन को आरसीबी ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 8.75 करोड़ रुपये खर्च करके अपने साथ जोड़ा था. आरसीबी की टीम ने लिविंगस्टोन को 10 मैच खिलाया. जिसमें उन्होंने 8 पारियों में 133.33 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 112 रन ही बनाए थे. गेंद के साथ भी बुरी तरह से फेल हुए थे. 

विज्ञापन

तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है. आरसीबी ने उन्हें 1 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था. एनगिडी ने 2 मैचों में 4 विकेट तो झटके, लेकिन उन्हें फ्रेंचाइजी टीम में फिट नहीं कर पा रही है. वहीं लुंगी की इकॉनमी के कारण भी फ्रेंचाइजी आगे बढ़ने का फैसला कर सकती है. इसके अलावा रिप्लेसमेंट के तौर पर मंयक अग्रवाल आरसीबी के साथ जुड़े थे. उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. 

विज्ञापन

बड़े फैसले लेने वाली है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  

चैंपियन टीम होने के बाद भी आरसीबी की टीम नए सीजन से पहले कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. जिसके कारण ही मैनेजमेंट टीम की कमियों पर काम कर सकती है. जिसके कारण ही तेज गेंदबाज रासिक सलाम डार को भी बाहर किया जा सकता है. इस खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी ने 6 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. रासिक सलाम डार ने अपने प्रदर्शन से बहुत ज्यादा निराश किया था. इसके अलावा स्वप्निल सिंह को भी रिलीज किया जा सकता है. स्वप्निल सिंह को फ्रेंचाइजी ने 50 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि उसके बाद भी उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ