IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7 बजे से 14 दिसंबर को खेला जाना है. 5 मैचों की सीरीज में फिलहाल दोनों ही टीमें बराबरी पर नजर आ रही हैं. ऐसे में तीसरा मुकाबला जीतने वाली टीम 2-1 से आगे निकल जाएगी. ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. धर्मशाला की पिच पर गेंदबाजों का जादू चलेगा या बल्लेबाजों छक्कों की बारिश करते हुए नजर आएंगे. इस सवाल का जवाब फिलहाल फैंस जानना चाहते हैं.
कैसा होगी तीसरे टी20 मैच में पिच?
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में अब तक टीम इंडिया ने 3 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से 2 मैचों में भारत को जीत मिली है. वहीं 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया को वो हार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही 2 अक्टूबर 2015 को मिली थी. जब साउथ अफ्रीका की टीम ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था. ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम ज्यादा आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी.
इस पिच पर अच्छी उछाल मिलती है, जिसके कारण बल्लेबाजों को खुलकर खेलने में आसानी से होती है. इस मैदान पर आईपीएल के दौरान भी बड़ा स्कोर बनता है. हालांकि तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिलेगी. ऐसे में अगर वो इसका फायदा उठाते हैं, तो बल्लेबाजों को नई गेंद से परेशान कर सकते हैं. दूसरी पारी के दौरान थोड़ा टर्न देखने को मिल सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: कब और कहां फ्री में देखें भारत और दक्षिण अफ्रीका का तीसरा T20 मैच? गिल-सूर्या की होगी परीक्षा
यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड
टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर.
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे.
ये भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19: जियोहॉटस्टार नहीं, यहां देखें भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, वैभव सूर्यवंशी पर होंगी निगाहें
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
43 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines