IND vs SA: छक्कों की होगी बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? धर्मशाला की पिच होगी बेहद खास 

IND vs SA: T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया को 8 टी20 मुकाबले और खेलने हैं. ऐसे में सभी मैच बहुत ही खास होने वाले हैं. टीम इंडिया की बल्लेबाजी में फिलहाल समस्या नजर आ रही है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया इस समस्या को खत्म करना चाहेगी. जिसके लिए भारतीय बल्लेबाजों को पिच से थोड़ी मदद चाहिए होगी. फैंस की इस मुकाबले की पिच पर भी नजर है.

IND vs SA Dharamsala T20

IND vs SA Dharamsala T20

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7 बजे से 14 दिसंबर को खेला जाना है. 5 मैचों की सीरीज में फिलहाल दोनों ही टीमें बराबरी पर नजर आ रही हैं. ऐसे में तीसरा मुकाबला जीतने वाली टीम 2-1 से आगे निकल जाएगी. ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. धर्मशाला की पिच पर गेंदबाजों का जादू चलेगा या बल्लेबाजों छक्कों की बारिश करते हुए नजर आएंगे. इस सवाल का जवाब फिलहाल फैंस जानना चाहते हैं. 

विज्ञापन

कैसा होगी तीसरे टी20 मैच में पिच? 

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में अब तक टीम इंडिया ने 3 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से 2 मैचों में भारत को जीत मिली है. वहीं 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया को वो हार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही 2 अक्टूबर 2015 को मिली थी. जब साउथ अफ्रीका की टीम ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था. ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम ज्यादा आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी. 

विज्ञापन

इस पिच पर अच्छी उछाल मिलती है, जिसके कारण बल्लेबाजों को खुलकर खेलने में आसानी से होती है. इस मैदान पर आईपीएल के दौरान भी बड़ा स्कोर बनता है. हालांकि तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिलेगी. ऐसे में अगर वो इसका फायदा उठाते हैं, तो बल्लेबाजों को नई गेंद से परेशान कर सकते हैं. दूसरी पारी के दौरान थोड़ा टर्न देखने को मिल सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है. 

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड 

टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर. 

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ