---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SA: डीन एल्गर के करियर का हुआ अंत, Virat Kohli ने गले लगाकर दी विदाई

Dean Elgar Last Inning, India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट दिग्गज अफ्रीकी बल्लेबाज डीन एल्गर का आखिरी मैच था।

---विज्ञापन---

Dean Elgar Last Inning, IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में अफ्रीका के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज डीन एल्गर के टेस्ट करियर का यह आखिरी मुकाबला है। उन्होंने अपने करियर की आखिरी पारी भी आखिरी टेस्ट के एक ही दिन में खेल ली है। दरअसल, अफ्रीकी टीम की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए एल्गर 12 रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर आउट हुए। एल्गर के आउट होने के बाद विराट कोहली ने इस दिग्गज अफ्रीकी बल्लेबाज को गले लगाकर विदाई दी।

विराट कोहली ने गले लगाकर एल्गर को दी विदाई

भारत के खिलाफ अपनी आखिरी टेस्ट पारी खेलने उतरे डीन एल्गर ने 28 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 12 रन बनाए। एल्गर मुकेश कुमार की गेंद पर विराट कोहली को कैच थमा बैठे। अपने करियर की आखिरी पारी में आउट होने के बाद एल्गर के सम्मान में स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शक खड़े होकर उनका अभिवादन करते हुए नजर आए। भारतीय टीम ने भी तालियों के साथ डीन एल्गर को टेस्ट से विदाई दी। विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह सभी ने डीन को मैदान से जाते वक्त क्रिकेट के बाद शुरू होने वाली उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

---विज्ञापन---

पहले टेस्ट में डीन एल्गर ने ठोका था शतक

डीन एल्गर का बल्ला भारत के खिलाफ सेंचुरियन में हुए पहले टेस्ट मैच में जमकर चला था। उन्होंने इस मैच की पहली इनिंग में भारत के खिलाफ शानदार 185 रनों की पारी खेली थी। डीन एल्गर के सामने पहले टेस्ट में कोई भी भारतीय गेंदबाज अपना प्रभाव नहीं दिखा पाया था। डीन एल्गर की पारी के दमपर ही अफ्रीकी टीम ने भारत को पहले टेस्ट मैच में पारी और 32 रनों से शिकस्त दी थी।

---विज्ञापन---

शानदार रहा अफ्रीकी बल्लेबाज का करियर

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज डीन एल्गर का करियर शानदार रहा। उन्होंने अफ्रीकी टीम के लिए 85 टेस्ट मैच खेले। टेस्ट में उनके बल्ले से 14 शतक और 23 अर्धशतक निकले जिसकी मदद से उन्होंने 5331 रन बनाए। टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 199 रन रहा है। टेस्ट की तरह एल्गर वनडे में उतने कामयाब नहीं हो पाए, वनडे करियर में एल्गर 8 मैचों में सिर्फ 104 रन बना सके। वनडे फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 42 रन रहा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs SA: टीम इंडिया ने 0 पर गंवा दिए 6 विकेट, 11 गेंदों में पलट गई बाजी

यह भी पढ़ें- IND vs SA: केपटाउन टेस्ट के पहले दिन टूटा 133 साल पुराना रिकॉर्ड, गेंदबाजों ने झटक लिए 23 विकेट

---विज्ञापन---

First published on: Jan 03, 2024 10:34 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola