India vs South Africa Centurion Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पहले खेलते हुए भारतीय टीम 245 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम को चौथे ओवर में ही एडेन मारक्रम के रूप में झटका लग गया। वैसे आमतौर पर मारक्रम ओपनिंग करते नहीं हैं। लेकिन कप्तान टेम्बा बावुमा पहले दिन चोट के बाद से बाहर हैं और इसी कारण वह डीन एल्गर के साथ ओपनिंग उतरे। इसी के बाद सवाल उठने लगे कि क्या अफ्रीका की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलेगी?
11 नहीं 10 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी SA?
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा मंगलवार को सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन 20वें ओवर में ही फील्ड से बाहर चले गए थे। उनके हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी और बाद में स्कैन के लिए भी उन्हें ले जाया गया था। उनके बाएं पैर में दिक्कत हुई थी। फिर पहले दिन वह उसके बाद फील्ड पर नहीं लौटे। उसके बाद दूसरे दिन भी उन्हें फील्ड पर नहीं देखा गया और बल्लेबाजी के लिए भी वह नहीं उतरे। टीम की तरफ से भी अभी उनको लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
मंगलवार शाम को आईसीसी द्वारा दिए गए अपडेट के अनुसार बावुमा को स्कैन के लिए ले जाया गया। इसके बाद उनके बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में स्ट्रेन देखा गया। उन्हें मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है। इस टेस्ट में आगे वह नजर आएंगे या नहीं इस पर फैसला बाद में लिया जाएगा। इसको लेकर अभी तक कोई और अपडेट नहीं मिला है। फिलहाल वह बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे हैं। अगर वह नहीं उतरते हैं तो साउथ अफ्रीका की टीम 10 बल्लेबाजों के साथ ही बैटिंग करती दिख सकती है। यानी 9 विकेट गिरने पर ही टीम को ऑलआउट माना जाएगा अगर बावुमा फिट नहीं हुए।
भारत ने बनाए पहली पारी में 245 रन
भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 245 रन पहली पारी में बनाए। केएल राहुल ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली। जबकि साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने पांच, डेब्यूटेंट नांद्रे बर्गर ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा मार्को यान्सन और जेराल्ड कोएट्जे को एक-एक सफलता मिली। जवाब में साउथ अफ्रीका ने शुरुआत में मारक्रम का विकेट जल्दी गंवाया। स्टैंड इन कैप्टन डीन एल्गर के भरोसे टीम का बल्लेबाजी लाइनअप होगा।
यह भी पढ़ें- Hardik Pandya अफगानिस्तान सीरीज से बाहर! IPL 2024 को लेकर भी मिला अपडेट
यह भी पढ़ें- IND vs SA: केएल राहुल का Boxing Day टेस्ट में शानदार शतक, सचिन तेंदुलकर के क्लब में हुए शामिल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
35 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines