हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट को लेकर बुरी खबर! मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस सेशन रद्द

India vs South Africa Centurion Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में पहला टेस्ट शुरू होने से पहले बड़ा खतरा सामने आ गया है।

विज्ञापन
IND vs SA Centurion Test Practice Session Called Off Weather Report All Days Rain Prediction (Image Credit- News24)

India vs South Africa Centurion Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज मंगलवार 26 दिसंबर से होने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में होना है। पर मैच से एक दिन पहले एक बुरी खबर सामने आई है जिससे फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। सोमवार को टीम का एक प्रैक्टिस सेशन रद्द हो गया। इस सेशन के रद्द होने का कारण बनी बारिश। अब मैच के पहले दिन पर भी खतरा मंडरा रहा है।

क्या धुल जाएगा पहले दिन का खेल?

सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश के कारण धुल सकता है। अगर एक्यूवेदर के पूर्वानुमान पर नजर डालें तो मंगलवार को दिन में सेंचुरियन में भारी बारिश हो सकती है। वेदर रिपोर्ट के अनुसार यहां 92 प्रतिशत बारिश होने के आसार हैं जो चार घंटे तक जारी रह सकती है। यानी अगर इतनी बारिश दिन में हुई तो निश्चित है कि मैच में बाधा उत्पन्न होगी। अगर टॉस नहीं हुआ और चार घंटे तक बारिश होती रही तो पहला दिन धुल भी सकता है।

IND vs SA Centurion Test Weather Report Day 1 (Image Credit- Accuweather Screengrab)

विज्ञापन

पूरे मैच पर बारिश का साया 

यह बात पहले दिन की थी, दूसरे दिन भी भारी बारिश की संभावना है। 27 दिसंबर यानी मैच के दूसरे दिन 90 प्रतिशत बारिश होने के आसार हैं। दूसरे दिन ढाई घंटे तक बारिश हो सकती है। फिर 28 दिसंबर को तीसरे दिन मौसम खुलने के आसार हैं लेकिन चौथे दिन फिर 40 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 30 दिसंबर को आखिरी दिन 63 प्रतिशत बारिश होने के आसार हैं। यानी कुल मिलाकर यह मुकाबला बारिश के कारण काफी दिक्कतों में आ सकता है। इसी कारण सेंचुरियन टेस्ट पर ड्रॉ होने का खतरा मंडरा रहा है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस सीरीज का दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है। दिग्गजों की मौजूदगी में टीम इंडिया की नजरें होंगी साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर पहली टेस्ट सीरीज कब्जाने की। अभी तक टीम इंडिया यहां कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी टीम इंडिया? इस देश में शिफ्ट हो सकते हैं भारत के मुकाबले!

यह भी पढ़ें- IND vs SA: टेस्ट सीरीज का होगा आगाज, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे Live Match

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola